तबादले से प्रमोशन तक… बिजली कर्मचारियों ने खोला मांगों को लेकर मोर्चा

कर्मचारियों का 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

तबादले से प्रमोशन तक… बिजली कर्मचारियों ने खोला मांगों को लेकर मोर्चा
लंबित मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज बिजली कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। जोधपुर डिस्कॉम के सभी वृत्तों में अधीक्षण अभियंता कार्यालयों के बाहर धरना देकर 11 सूत्रीय मांगें उठाईं। इंटर-डिस्कॉम तबादले, पदोन्नति, वेतन-भत्तों और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार की मांग की। कर्मचारियों ने चेताया कि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज होगा।

जोधपुर। लंबित मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज जोधपुर डिस्कॉम के बिजली कर्मचारियों ने गुरुवार को आंदोलन का बिगुल बजाते हुए निगम के सभी वृत्तों में अधीक्षण अभियंता कार्यालयों के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। जोधपुर शहर और जोधपुर वृत्त सहित विभिन्न क्षेत्रों में कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और अधीक्षण अभियंता के माध्यम से प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी। जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के नेतृत्व में चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत यह दूसरा चरण था। इससे पहले 18 सितंबर को सहायक अभियंता के माध्यम से प्रबंध निदेशक को मांग-पत्र सौंपा गया था। इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारियों ने अब अधीक्षण अभियंता कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

कर्मचारियों ने इंटर-डिस्कॉम मानवीय स्थानांतरण नीति लागू करने, वर्ष 1996 से 2019 के बीच नियुक्त अनुकंपा कर्मचारियों को एलडीसी/सीए-द्वितीय में समायोजित करने तथा नियुक्ति तिथि से टाइम बाउंड प्रमोशन और एसीपी का लाभ देने की मांग उठाई। इसके अलावा मंत्रालयिक एवं तकनीकी संवर्ग का पुनर्गठन, स्थायी तकनीकी कार्यों के ठेकाकरण की समीक्षा, जीएसएस पर सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आरजीएचएस एवं चिकित्सा सुविधाओं में सुधार की मांग भी प्रमुखता से रखी। ज्ञापन में लंबित ओवरटाइम, सरेंडर लीव, मेडिकल बिल और अन्य बकाया भुगतानों का शीघ्र निस्तारण करने के साथ पदोन्नति संबंधी समस्याओं के समाधान पर भी जोर दिया गया।

Tags: protest

Post Comment

Comment List

Latest News

पाकिस्तान ने कुछ किया तो… भारत के अगले कदम पर राजनाथ की दोटूक! पाकिस्तान ने कुछ किया तो… भारत के अगले कदम पर राजनाथ की दोटूक!
सिंह ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान से होने वाली किसी भी आतंकवादी कार्रवाई का भारत और करारा जवाब देगा। उन्होंने...
तबादले से प्रमोशन तक… बिजली कर्मचारियों ने खोला मांगों को लेकर मोर्चा
नशे के खिलाफ आवाज उठाई, फिर क्या हुआ? राहुल गांधी ने मान सरकार को घेरा
बीज के नाम पर किसानों से धोखा : मूंगफली के 15 में से 14 नमूने फेल, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सख्त
राजस्थान में कल से बदल जाएगी स्कूलों की टाइमिंग: सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगेंगी कक्षाएं, जानें कब तक लागू रहेगा नया समय
14 बार हारे, फिर भी हौसला बरकरार! अब 15वीं पारी खेलने को तैयार ‘पोपटलाल’
संजीवनी कला समारोह शुरू, बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश