गोविंद धाम अन्नक्षेत्र का पूर्णाहुति हवन कल, गोविंद देवजी मंदिर में शिविर में योगदान देने वालों का किया जाएगा सम्मान

गोविंद धाम में प्रेरणादायी पुस्तकों की स्टॉल भी लगाई जाएगी

गोविंद धाम अन्नक्षेत्र का पूर्णाहुति हवन कल, गोविंद देवजी मंदिर में शिविर में योगदान देने वालों का किया जाएगा सम्मान

प्रयागराज महाकुंभ में आराध्य देव गोविंद जी के आशीर्वाद से लगाए गए गोविंद धाम अन्नक्षेत्र (शिविर) के समापन रविवार को गोविंद देवजी मंदिर में  सुबह 9 से 11 बजे तक 9 कुंडीय पूर्णाहुति हवन होगा

जयपुर। प्रयागराज महाकुंभ में आराध्य देव गोविंद जी के आशीर्वाद से लगाए गए गोविंद धाम अन्नक्षेत्र (शिविर) के समापन रविवार को गोविंद देवजी मंदिर में सुबह 9 से 11 बजे तक 9 कुंडीय पूर्णाहुति हवन होगा। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में होने महायज्ञ को गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वानों की टोली संपन्न कराएंगी।

ठिकाना मंदिर गोविंद देवजी के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि गायत्री महायज्ञ में कोई भी शामिल हो सकता है। गोविंद देवजी, वेदमाता गायत्री और गुरू सत्ता का सोडशोपचार पूजन कर अग्नि प्रज्जवलन कर यज्ञ देवता को आहुतियां प्रदान की जाएंगी। गायत्री एवं महामृत्युंज महामंत्र के अलावा सूर्य, रूद्र, शिव, नवग्रह मंत्रों से भी आहुतियां प्रदान की जाएंगी। जिन श्रद्धालुओं का 9 फरवरी को जन्मदिन और विवाह दिवस है उनके उज्जवल भविष्य के लिए विशेष आहुतियां प्रदान की जाएंगी।

रोग मुक्ति की कामना के साथ सूर्य गायत्री मंत्र से आहुतियां प्रदान की जाएंगी। हवन के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से विशेष हवन सामग्री मंगवाई गई है। इसमें 40 से अधिक जड़ी बूटियां हैं। यज्ञ के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रयागराज महाकुंभ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। गोविंद धाम में सेवा देने वाले श्रद्धालुओं का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर प्रेरणादायी पुस्तकों की स्टॉल भी लगाई जाएगी। यहां लागत दर पर पुस्तकें उपलब्ध रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ