प्लास्टिक के गोदाम पर छापा, 260 किलो जब्त
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है
प्लास्टिक बेचने और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए 21 हजार रुपए का चालान किया।
जयपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए नगर निगम जयपुर हेरिटेज की स्वास्थ्य शाखा ने बगरू वालों का रास्ता स्थित एक गोदाम एवं शास्त्री नगर में कारवाई करते हुए 260 किलो प्लास्टिक जब्त की। इसके साथ ही 21 हजार रुपए का चालान किया है। उपायुक्त स्वास्थ्य दलीप पूनिया ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
स्वास्थ्य शाखा की टीम ने बगरू वालों के रास्ते में एक गोदाम पर कारवाई की। इस दौरान 250 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई। वहीं अन्य कार्रवाई में शास्त्री नगर सिविल लाइन जोन इलाके में कारवाई कर 10 किलो प्लास्टिक जब्त की। इसके अलावा प्लास्टिक बेचने और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए 21 हजार रुपए का चालान किया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Dec 2025 14:22:27
जयपुर दक्षिण पुलिस ने रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शातिर डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषभ रंजन...

Comment List