रेलवे ट्रैक पर बॉलीवुड का एक्शन सीन जीवंत : चावल से भरी मालगाड़ी खिलौने जैसे ढेर में तब्दील, सांड को बचाने के चक्कर में एक-दूसरे पर चढ़े डिब्बे

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर यह नजारा देखा तो दंग रह गए

रेलवे ट्रैक पर बॉलीवुड का एक्शन सीन जीवंत : चावल से भरी मालगाड़ी खिलौने जैसे ढेर में तब्दील, सांड को बचाने के चक्कर में एक-दूसरे पर चढ़े डिब्बे
सांड को बचाने के चक्कर में चावल से भरी मालगाड़ी के 38 डिब्बे पटरी से उतरे। डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़े। बच्चों के खिलौने जैसे लगे। हादसे से ट्रैक बाधित, भयानक आवाजें सुनकर ग्रामीण दंग। राहत कार्य पिछले 16 घंटे से जारी।

रींगस। डीएफसीसी फ्रेट कॉरिडोर रेल लाइनों पर न्यू श्रीमाधोपुर रेलवे स्टेशन के समीप देर रात करीब 11 बजे सांड को बचाने के चक्कर में मालगाड़ी के 38 डिब्बे पटरी से उतर गए। जिसको लेकर पिछले 16 घंटों से राहत और बचाव कार्य जारी है। रेल अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार देर रात चावल से भरी मालगाड़ी के 38 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा सांड को बचाने के चक्कर में हुआ। यह मालगाड़ी फुलेरा से रेवाड़ी की ओर जा रही थी, हादसा होने पर रींगस-श्रीमाधोपुर कॉरिडोर रेलवे ट्रैक बाधित हो गया।

एक-दूसरे पर चढ़ गए डिब्बे
हादसे की भयावहता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पटरी से उतरने के बाद डिब्बे एक-दूसरे पर ऐसे चढ़ गए, जैसे बच्चों के खिलौने एक के ऊपर एक रख दिए गए हों। ये मंजर किसी बॉलीवुड फिल्म के एक्शन सीन से कम नहीं था। मालगाड़ी के डिब्बों के टूटने और घसीटने की भयानक आवाज ने लोगों को डरा दिया। सवेरे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जब यह नजारा देखा तो दंग रह गए।

ट्रैक को दुरुस्त करने में लगेगा समय
रेल हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। रेलवे के अधिकारी, जीआरपी (GRP) और रेलवे कार्मिक तुरंत मौके पर पहुंच गए। रींगस रेलवे स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल बाजिया ने मौके से जानकारी देते हुए बताया कि राहत और बचाव का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। टूटे हुए डिब्बों को हटाना और ट्रैक को फिर से ठीक करना एक बहुत बड़ा चैलेंज है। स्टेशन अधीक्षक बाजिया ने साफ कहा है कि ट्रैक को पूरी तरह से चालू करने में कम से कम  15 से 20 घंटे ओर लग सकते हैं। फिलहाल इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों को या तो रोक दिया गया है या उनके रूट को बदला जा रहा है।

चावल लेकर जा रही थी मालगाड़ी 
मालगाड़ी में कुल 58 डिब्बे थे जिनमें से 16 डिब्बों में चावल के कट्टे भरे हुए थे चावल के कट्टों पर पंजाब सरकार लिखा हुआ था, हादसे के बाद बड़ी संख्या में चावल के कट्टे ट्रैक के आसपास बिखर गए।

Read More जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी 3500 रुपए सस्ती, सोना 300 रुपए महंगा 

कोई पैसेंजर ट्रेन प्रभावित नहीं 
यह रेल हादसा मालगाड़ी ट्रैक पर हुआ है यह ट्रैक पैसेंजर ट्रेनों के ट्रैक से अलग होता है इस वजह से कोई भी पैसेंजर ट्रेन इस हादसे से प्रभावित नहीं है हालांकि मालगाड़ियों के लिए फ्रेट कॉरिडोर के दोनों ट्रैक बाधित हो गए। पटरियों पर पलटे डिब्बों को हटाया जा रहा है इसके साथ ही इलेक्ट्रिक लाइन के सुधार का भी काम जारी है।

Read More जयपुर में 'गोरधन के जूते' का शानदार मंचन, सामाजिक संदेश ने जीता दर्शकों का दिल

तेज धमाके से लोगों की टूटी नींद 
मालगाड़ी के डिब्बे बेपटरी हुए तो तेज धमाका हुआ जिससे पटरियों के आसपास निवास करने वाले लोगों की नींद अचानक टूट गई। रींगस तहसील के तहसील कानूनगो इंद्रसिंह निठारवाल ने बताया कि तेज धमाके से अचानक आंख खुली लेकिन उसके बाद किसी प्रकार की आवाज नहीं आई। इससे अंदाजा लगाया कि रेल लाइनों पर कोई काम चल रहा होगा।

Read More शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत

 

Tags: train

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत