प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, बांध में रही आवक

अलनिया बांध में पानी की आवक हुई

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, बांध में रही आवक
पिछले 24 घण्टों में पूर्वी राजस्थान के सवाई माधोपुर के धीलबांध में 176 एमएम बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान के जैतारण में 112 एमएम बारिश हुई।

जयपुर। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की रही, लेकिन नदी-नालों में पानी की आवक रही। जयपुर में देर रात झमाझम बारिश हुई। पिछले 24 घण्टों में पूर्वी राजस्थान के सवाई माधोपुर के धीलबांध में 176 एमएम बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान के जैतारण में 112 एमएम बारिश हुई। नागौर के परबतसर में अच्छी बारिश के चलते पीरजी नाका बांध में और कोटा के अलनिया बांध में पानी की आवक हुई। टोंक में अच्छी बारिश के चलते गांवों में पानी भरने से कई रास्ते अवरूद्ध हो गए। अजमेर में बरसात हुई। शहर में ड्रेनेज सिस्टम के खराब होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। टोंक, कोटा और संगरिया में अच्छी बारिश होने से सड़क पर पानी बह निकला।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इससे संबंधित परिसंचरण तंत्र क्षोभमंडल के मध्य स्थलों तक बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन भी राज्य के दक्षिणी भागों से होकर गुजर रही है। इससे आगामी तीन दिन तक राज्य के दक्षिणी भागों में मानसून विशेष सक्रिय रहेगा। इस दौरान जोधपुर, कोटा, अजमेर व उदयपुर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि भरतपुर, जयपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश जारी रहेगा।  

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन