राजस्थान भाजपा का सियासी पारा चढ़ा : आरएसएस प्रमुख भागवत, नड्डा और भजनलाल की मुलाकात से बढ़ीं राजनीतिक अटकलें

सियासी समीकरणों पर असर

राजस्थान भाजपा का सियासी पारा चढ़ा : आरएसएस प्रमुख भागवत, नड्डा और भजनलाल की मुलाकात से बढ़ीं राजनीतिक अटकलें

राजस्थान में भाजपा सत्ता में है, लेकिन सरकार और संगठन के बीच सामंजस्य को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। 

जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संघ प्रेरित संगठनों की अखिल भारतीय पदाधिकारियों की समन्वय बैठक शुक्रवार को जोधपुर में आरंभ हुई। बैठक मेंं संघ शताब्दी, पंच परिवर्तन और शिक्षा नीति जैसे अहम विषयों पर चर्चा हो रही है। लेकिन असली सियासी हलचल उस वक्त शुरू हुई जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बैठक स्थल पर पहुंचे और आरएसएस प्रमुख भागवत व भाजपा अध्यक्ष जेपी. नड्डा से उनकी करीब पंद्रह मिनट वार्ता हुई। आधिकारिक रूप से भले ही इसे सामान्य मुलाकात बताया गया हो, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे राजस्थान की भावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि एक दिन पहले वसुंधरा राजे भी यहां आई थी। राजस्थान में भाजपा सत्ता में है, लेकिन सरकार और संगठन के बीच सामंजस्य को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। 

सियासी समीकरणों पर असर
प्रदेश में कांग्रेस कमजोर स्थिति में है, लेकिन भाजपा के लिए आंतरिक समीकरण और नेतृत्व संतुलन अहम चुनौती बने हुए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का संघ नेतृत्व के साथ नजदीक आना संदेश देता हैं, कि आने वाले महीनों में पार्टी की सियासी दिशा अधिक स्पष्ट होगी। पर्यावरण संरक्षण से लेकर सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर सरकार और संगठन मिलकर काम करेंगे, जिससे जनता तक मजबूत संदेश पहुंचे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने डिप्टी कमांडेंट भर्ती परीक्षा 2025 की काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर।...
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल
जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन
ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान
अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग : हीटवेव के मद्देनजर आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील, विभाग ने जारी की एडवाइजरी
भीषण गर्मी में ‘गला तर’ ठेलों की बहार, कैरी पन्ना और नींबू सोडा की अधिक मांग
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर की नई कार्यकारिणी घोषित : राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला बने अध्यक्ष, 18 सदस्यीय टीम का गठन