राजस्थान का बजट कल : इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर होगा फोकस, किसानों और युवाओं को दी जाएगी संतुलित राहत

फ्रीबीज कम और निवेश होगा ज्यादा

राजस्थान का बजट कल : इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर होगा फोकस, किसानों और युवाओं को दी जाएगी संतुलित राहत
राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। केन्द्र सरकार गत एक फरवरी को अपना बजट पेश कर चुकी है। वित्त विभाग के आला अफसर बजट को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

जयपुर। राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। केन्द्र सरकार गत एक फरवरी को अपना बजट पेश कर चुकी है। वित्त विभाग के आला अफसर बजट को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। आर्थिक विशेषज्ञों की इस बजट पर नजर है। उनकी माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार का यह बजट बड़ा और विकास के लिए केन्द्रीत होगा। इस बजट का आकार 5 लाख 90 हजार करोड़ से 6 लाख एक हजार करोड़ तक रहने की संभावना है। प्रदेश को वित्तीय वर्ष 2026-27 में केन्द्रीय करों की हिस्सेदारी के रूप में 90445 करोड़ मिलेंगे। यह पिछले बजट की तुलना में ज्यादा है, लेकिन प्रतिशत हिस्सेदारी थोड़ा कम यानी 5.926 प्रतिशत है। पिछले साल यह हिस्सेदारी 6.026 फीसदी थी। 

किसानों और युवाओं को मिलेगी राहत
इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर फोकस होगा। किसानों और युवाओं को संतुलित राहत दी जाएगी। इसमें फ्रीबीज कम और निवेश ज्यादा होगा। इसमें केन्द्र की नीतियों से पूरी तरह तालमेल रहेगा। उद्योग, रोजगार और आर्थिक विकास को केन्द्रीत होगा। इस बार राज्य सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और महिला बाल विकास जैसे कार्यक्रमों में खर्च बढ़ा सकती है। राजनीतिक मांगों को ध्यान में रखते हुए किसानों, युवा वोटरो, महिलाओं और स्थानीय मुद्दों पर विशेष प्रावधान हो सकते हैं। 

राजकोषीय घाटा 3.8% से 4% के बीच रहने की संभावना 
आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार इस बजट में राजकोषीय घाटा 3.8 प्रतिशत से 4 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। सामाजिक सुरक्षा पर 9 से 10 फीसदी बजट यानी कि 50 हजार करोड़ से 60 हजार करोड़ दिया जा सकता है। ऊर्जा एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर 14 प्रतिशत से 15 प्रतिशत यानी कि 80 हजार करोड़ से 90 हजार करोड़ का बजट दिए जाने की संभावना है। रोजगार एवं उद्योग पर 6 प्रतिशत से 7 प्रतिशत यानी कि 35 हजार करोड़ से 40 हजार करोड़ बजट दिया जा सकता है। कृषि एवं ग्रामीण विकास पर 10 प्रतिशत से 11 प्रतिशत यानी कि 60 हजार करोड़ से 65 हजार करोड़ और शिक्षा पर 17 प्रतिशत से 18 प्रतिशत यानी कि एक लाख करोड़ से एक लाख एक हजार करोड़ तथा स्वास्थ्य पर 8 प्रतिशत से 9 प्रतिशत यानी कि 45 हजार करोड़ से 50 हजार करोड़ का बजट दिया जा सकता है। 

इन पर बढ़ोतरी संभव 
बजट में शराब पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई जा सकती है। इसके साथ ही स्टाम्प ड्यूटी में भी मामूली बढ़त किए जाने की संभावना है। लग्जरी सेवाओं पर भी शुल्क बढ़ाया जा सकता है।

Read More स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि   

इनमें राहत संभव
इस बजट में पेट्रोल-डीजल पर हल्की वैट कटौती की जा सकती है। बिजली के बिलों में सीमित राहत मिल सकती है। महिलाओं और गरीबों के लिए सब्सिडी योजनाएं लाई जा सकती है। 

Read More नगर निगम जयपुर के 150 वार्डो की कलेक्टर ने निकाली आरक्षण लॉटरी : खत्म हुआ इंतजार, साफ हुई जयपुर के वार्डों की चुनावी तस्वीर

ये मिल सकता है युवाओं को : इस बजट में युवाओं के लिए 50 हजार से 75 हजार नई सरकारी भर्तियों की घोषणा की जा सकती है। निजी क्षेत्र में रोजगार को प्रोत्साहन मिल सकता है। स्किल एंड अप्रेंटिसशिप योजनाएं लाई जा सकती है। स्टार्टअप को टैक्स और लोन राहत मिल सकती है। 

Read More JPSC परीक्षा पर बड़ा फैसला: परीक्षा रद्द करने को तैयार सोरेन सरकार, CID करेगी परीक्षाओं की जांच

किसानों को मिलेगी राहत : राज्य सरकार इस बजट में किसानों के लिए नए पैकेज की घोषणा कर सकती है। किसानों के ब्याज में सब्सिडी बढ़ाई जा सकती है। फसल बीमा में भी राज्य के योगदान को बढ़ाया जा सकता है। एमएसपी की कमी को राज्य योजनाओं से भरने की कोशिश की जा सकती है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीर, कहीं टीनशेड के नीचे तो कहीं मंदिर परिसर में चल रहे स्कूल सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीर, कहीं टीनशेड के नीचे तो कहीं मंदिर परिसर में चल रहे स्कूल
कहीं टीनशेड के नीचे तो कहीं मंदिर परिसर में चल रहे स्कूल, न कक्षा-कक्ष, न ब्लैक बोर्ड और न बैठने...
उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव
आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा