प्रदेश के 14वें मुुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा ने ली शपथ

दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

प्रदेश के 14वें मुुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा ने ली शपथ

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट जनादेश के बाद भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट जनादेश के बाद भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। भजनलाल शर्मा को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने पद और गोपनियता की शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम अल्बर्ट हॉल रामनिवास बाग में संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सहित 16 केन्द्रीय मंत्रियों ने भाग लिया। भजनलाल शर्मा के अलावा डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ली।

 

ये मुख्यमंत्री बने गवाह
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मणिपुर के मुख्यमंत्री  एन वीरेन सिंह भी मौजूद रहे। अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  चौना मीन, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, नागालैंड उप मुख्यमंत्री के यानथुंगो भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के विशिष्ट लोगों को भी निमंत्रण भेजे गए थे। इसमें प्रबुद्धजनों सहित राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं। इसके अलावा खेल जगत और साहित्यिक जगत के खास लोगों को भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए बुलाया गया था। 

Read More गुजरात एटीएस का जोधपुर में छापा : एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी, केमिकल भरे जार जब्त ; कई राज्यों में सप्लाई

ये केन्द्रीय मंत्री शामिल हुए
मुख्यमंत्री भजनलाल के शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय कपड़ा स्मृति ईरानी, केन्द्रीय उद्योग पीयूष गोयल, केन्द्रीय शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान, संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, एसपी सिंह बघेल और मनसुख मांडविया शामिल हुए।

Read More शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 : अभियान में नहीं मिलेगी किसी कार्मिक को छुट्टी, हर दिन आने वाले आवेदनों का उसी दिन करना होगा निस्तारण

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग