राजस्थान दिवस कार्यक्रम श्रृंखला-बाड़मेर में राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन, भजनलाल ने कहा- डबल इंजन की सरकार आधी आबादी को हर क्षेत्र में बना रही आत्मनिर्भर

नारी का सम्मान समाज और देश-प्रदेश के विकास की पहली सीढ़ी

राजस्थान दिवस कार्यक्रम श्रृंखला-बाड़मेर में राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन, भजनलाल ने कहा- डबल इंजन की सरकार आधी आबादी को हर क्षेत्र में बना रही आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे देश और प्रदेश का इतिहास वीरता और त्याग से भरा हुआ है

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे देश और प्रदेश का इतिहास वीरता और त्याग से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि परिवार की नींव को मजबूत करने वाली महिलाएं हमारे समाज की धुरी हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार महिलाओं के उत्थान एवं कल्याण के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही हैं और आधी आबादी को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है। सीएम मंगलवार को बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम में राजस्थान दिवस समारोह के तहत महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। नारी का सम्मान समाज और देश-प्रदेश के विकास की पहली सीढ़ी है, इसीलिए राजस्थान दिवस समारोह का पहला कार्यक्रम हमने मातृशक्ति को समर्पित किया है।

एक करोड़ 10 लाख परिवारों को 200 करोड़ की राशि का हस्तांतरण : शर्मा ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ  होने वाले अपराधों को रोकने के लिए हमने सरकार बनते ही सबसे पहले एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया। साथ ही, बालिकाओं को शिक्षा एवं संबल उपलब्ध कराने के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना लागू की। अब इसके तहत गरीब परिवार की बालिकाओं के जन्म पर एक लाख के स्थान पर डेढ़ लाख रुपए का सेविंग बॉण्ड मिलेगा। आज कार्यक्रम में 30 हजार लाभार्थियों को 7.50 करोड़ की सहायता प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जरूरतमंद महिलाओं को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवा रही है। आज हमने 1 करोड़ 10 लाख परिवारों को 200 करोड़ की राशि का हस्तांतरण किया है। 

बालिकाओं को 5 हजार स्कूटियों का वितरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना तथा कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत 5 हजार स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया है। किशनगढ़ में फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल के माध्यम से प्रदेश की बेटियों को पायलट बनाया जा रहा है। भीलवाड़ा के हमीरगढ़ में फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल जल्द शुरू होने जा रहा है। प्रतापगढ़, झालावाड़ और झुंझुनूं में भी फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूलों की स्थापना के लिए एमओयू हो चुके हैं। नारी उत्थान के लिए प्रदेश में 10 जिला मुख्यालयों पर बालिका देखभाल संस्थान की स्थापना, नवगठित नगरीय निकायों सहित अन्य क्षेत्रों में महिलाओं हेतु 500 पिंक टॉयलेट का निर्माण, हर ब्लॉक पर रानी लक्ष्मी बाई केंद्र की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। 

Read More अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर

एक साल में कोई पेपरलीक नहीं
सीएम ने कहा कि सरकार भर्तियां का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता के साथ कर रही है और हमारे एक साल के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ, जबकि पूर्ववर्ती सरकार के समय में एक के बाद एक पेपरलीक हुए और युवाओं के सपनों के साथ विश्वासघात हुआ।

Read More सीएम भजनलाल की बड़ी सौगात : 607.66 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने आधी आबादी को दी बड़ी सौगातें

Read More कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग

सीएम ने महिला सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं की चयनित लाभार्थियों से संवाद किया और योजनान्तर्गत देय सहायता से लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री ने अति कुपोषित बच्चों के लिए टेक होम राशन में दूध 15 ग्राम से 25 ग्राम देने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। महिला समूहों को लगभग 100 करोड़ रुपए की आजीविका संवर्धन निधि का हस्तान्तरण और 5 हजार महिलाओं को इंडेक्शन कुक टॉप का वितरण किया गया। साथ ही उन्होंने स्वामी विवेकानन्द स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस के अंतर्गत 164 छात्राओं को चयन पत्र का वितरण किया। शर्मा ने गार्गी पुरस्कार, बालिका प्रोत्साहन एवं मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना के अंतर्गत 31 हजार 790 बालिकाओं को 13.16 करोड़ की राशि हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि हमने बजट घोषणा के तहत विभिन्न जिलों के 36 महिला महाविद्यालयों के पुस्तकालय में अध्ययन की सुविधा प्रारंभ की है। इस अवसर पर सीएम ने बर्तन बैंक योजना और सोलर दीदी के दिशा-निर्देश भी जारी किए।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ