Rajasthan Governor Oath Ceremony : हरिभाऊ बागड़े बने राजस्थान के राज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

हरिभाऊ राजस्थान के 45वें राज्यपाल बने

Rajasthan Governor Oath Ceremony : हरिभाऊ बागड़े बने राजस्थान के राज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

राजस्थान के नवनियुक्त राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राज्यपाल के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन में आयोजित किया गया।

जयपुर। राजस्थान के नवनियुक्त राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राज्यपाल के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन में आयोजित किया गया। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव ने राज्यपाल पद की शपथ दिलवाई। इसके साथ ही हरिभाऊ राजस्थान के 45वें राज्यपाल बन गए है। 

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मंत्रीमंडल के सदस्य और विधायक मौजूद रहे। 

सुबह लिया था गोविंद देव जी से आशीर्वाद
नवनियुक्त राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने आज सुबह गोविन्द देव जी मंदिर पहुंच कर आशीर्वाद लिया था। उन्होंने वहां भगवान के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की थी और प्रदेशवासियों की मंगल और खुशहाली की कामना की थी। नवनियुक्त राज्यपाल के गोविन्द देव जी मंदिर पहुंचने पर प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने उनकी अगवानी की थी और गोविन्द देव की तस्वीर भेंट की थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत