सीएम भजनलाल से मिलने पहुंचे रामदेव, कहा - योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा

प्रति वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

सीएम भजनलाल से मिलने पहुंचे रामदेव, कहा - योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में योग पद्धति का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ राजस्थान में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के विकास एवं योग के माध्यम से आमजन के स्वास्थ्य संवर्धन पर चर्चा हुई। शर्मा ने स्वामी रामदेव को राज्य सरकार द्वारा योग को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है। हमारे ऋषि मुनियों ने हमें दी गई अमूल्य धरोहर है।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में योग पद्धति का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की पहल और प्रयासों से योग पद्धति को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान मिली है और विश्वभर में प्रति वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...
RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि