राठौड़ ने धर्मेन्द्र प्रधान को लिखा पत्र : किताबों में प्रदेश के जिलों को मराठा साम्राज्य दर्शाने की त्रुटि ठीक करने की मांग, कहा-  इससे जनभावनाओं को पहुंची है ठेस

मराठा साम्राज्य के अधीन ये कभी नहीं रहीं

राठौड़ ने धर्मेन्द्र प्रधान को लिखा पत्र : किताबों में प्रदेश के जिलों को मराठा साम्राज्य दर्शाने की त्रुटि ठीक करने की मांग, कहा-  इससे जनभावनाओं को पहुंची है ठेस

मराठा साम्राज्य के अधीन ये कभी नहीं रहीं। भ्रामक चित्रण विद्यार्थियों में गलत ऐतिहासिक समझ उत्पन्न करता है। राजस्थान की भूमि महान शूरवीरों और शौर्य गाथाओं की साक्षी रही है।

जयपुर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पत्र लिखकर एनसीआरटी की 8वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताबों में राजस्थान के मेवाड़, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, बूंदी, अलवर, धौलपुर, भरतपुर जैसी अनेक रियासतों को गलत रूप में मराठा साम्राज्य का हिस्सा दिखाने पर आपत्ति करते हुए इस त्रुटि को ठीक करने की मांग की है। 

उन्होंने कहा कि इससे राजस्थान की जनभावनाओं को ठेस पहुंची है। कहा कि इन रियासतों ने तब अपने स्वतंत्र अस्तित्व और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। मराठा साम्राज्य के अधीन ये कभी नहीं रहीं। भ्रामक चित्रण विद्यार्थियों में गलत ऐतिहासिक समझ उत्पन्न करता है। राजस्थान की भूमि महान शूरवीरों और शौर्य गाथाओं की साक्षी रही है। जिन्होंने मातृभूमि को प्राण न्यौछावर कर दिए थे। प्रदेश के शूरवीरों ने कभी भी अधीनता स्वीकार नहीं की। ऐसे में इस गंभीर विषय पर तत्काल हस्तक्षेप कर संबंधित मानचित्र और पाठ्यसामग्री में संशोधन कराया जाए।

Tags: rathore

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प