जयपुर में 9822 ई-रिक्शा बिना फिटनेस, 15 दिन में नहीं बनवाई तो होगी आरसी निलंबित

15 दिन की मोहलत दी गई

जयपुर में 9822 ई-रिक्शा बिना फिटनेस, 15 दिन में नहीं बनवाई तो होगी आरसी निलंबित
राजधानी की सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शों की हालत चिंताजनक है। आरजे 14 ईपी सीरीज में कुल 9977 ई-रिक्शा रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 9822 ई-रिक्शा बिना फिटनेस के संचालित हो रहे हैं

जयपुर। राजधानी की सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शों की हालत चिंताजनक है। आरजे 14 ईपी सीरीज में कुल 9977 ई-रिक्शा रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 9822 ई-रिक्शा बिना फिटनेस के संचालित हो रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मंगलवार को आरटीओ प्रथम राजेन्द्र सिंह शेखावत के निर्देश पर सभी संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 15 दिन की मोहलत दी गई है, जिसके भीतर फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य होगा। यदि निर्धारित समयावधि में फिटनेस नहीं बनवाई गई तो संबंधित ई-रिक्शों की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) निलंबित कर दी जाएगी। इसके बाद इनका सड़क पर संचालन पूर्णतया प्रतिबंधित हो जाएगा।

परिवहन विभाग का कहना है कि यह कदम सड़क सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। विभाग ने साफ किया है कि नियमों की अनदेखी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस आयुक्त ने खो नागोरियान अग्निकांड प्रकरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई , थाना अधिकारी सहित आठ पुलिस कर्मिको को किया निलंबित पुलिस आयुक्त ने खो नागोरियान अग्निकांड प्रकरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई , थाना अधिकारी सहित आठ पुलिस कर्मिको को किया निलंबित
जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने खो नागोरियान अवैध पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की...
कालीसिंध बांध का होगा वार्षिक रखरखाव, मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे 30 लाख
बिटकॉइन मामला: कांग्रेस नेता नलपाद को ईडी का समन, कर्नाटक के मंत्री ने कार्रवाई को बताया 'राजनीति से प्रेरित'
अस्पताल प्रशासन की लापरवाही हुई उजागर, वेंटिलेटर पर रेफर प्रसूता को 10 मिनट तक नहीं मिला ऑक्सीजन सपोर्ट
स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कठपुतली नुक्कड़ नाटक का आयोजन
राजस्थान रिफाइनरी से इसी माह शुरू होगा डीजल उत्पादन, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 45 चोरी के वाहन जब्त, पांच शातिर चोर गिरफ्तार