आरटीओ की कार्रवाई से अर्जित हुआ राजस्व
यह कार्रवाई आरटीओ प्रथम राजेन्द्र सिंह शेखावत के निर्देशन में की गई।
जयपुर। परिवहन सचिव शुचि त्यागी के आदेश पर जयपुर आरटीओ की स्पेशल एनफोर्समेंट टीम (एसईटी) ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर 14 चालान जारी किए गए। इनमें 2 वाहनों के सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन, 2 वाहनों की बनावट में परिवर्तन, 3 ओवरलोडिंग, 3 बिना फिटनेस, 1 बिना पीयूसीसी और 3 अन्य मामलों के चालान शामिल हैं।
साथ ही, एक वाहन जब्त कर 37 हजार रुपए की प्रशमन राशि जमा की गई। इस कार्रवाई से लगभग 75 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। यह कार्रवाई आरटीओ प्रथम राजेन्द्र सिंह शेखावत के निर्देशन में की गई।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 13:25:54
शहर की आनासागर झील के रामप्रसाद घाट पर सुबह एक युवक ने अपने साथ आई युवती को झील में धक्का...

Comment List