बकाया भुगतान से इनकार नहीं कर सकती रोडवेज : वित्तीय प्रबंधन को सुधारें, हाईकोर्ट ने कहा- कर्मचारियों को खामियाजा भुगतने के लिए नहीं किया जा सकता मजबूर

यह आदेश मोहन सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए

बकाया भुगतान से इनकार नहीं कर सकती रोडवेज : वित्तीय प्रबंधन को सुधारें, हाईकोर्ट ने कहा- कर्मचारियों को खामियाजा भुगतने के लिए नहीं किया जा सकता मजबूर

जस्टिस अशोक जैन की एकलपीठ ने यह आदेश मोहन सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने रोडवेज से रिटायर कर्मचारी को बकाया भुगतान से जुड़े मामले में कहा है कि आर्थिक हालात का बहाना बनाकर रोडवेज बकाया भुगतान से इनकार नहीं कर सकती है। रोडवेज को अपने वित्तीय प्रबंधन को सुधारना चाहिए, लेकिन खराब प्रबंधन का खामियाजा कर्मचारियों को भुगतने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही अदालत ने प्रकरण को लेकर लोक अदालत में तय किए गए ब्याज सहित याचिकाकर्ता को बकाया भुगतान करने को कहा है। जस्टिस अशोक जैन की एकलपीठ ने यह आदेश मोहन सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।

अदालत ने कहा कि यदि रोडवेज अपने कुप्रबंधन को लेकर सतर्क है, तो उसे पहले अपने प्रशासनिक कार्यो पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए कदम उठाने चाहिए। अदालत ने कहा कि चालक, परिचालक तथा अन्य कर्मचारी रोडवेज की रीढ हैं जो सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बनाए हुए हैं। याचिका में अधिवक्ता सुनील समदडिया ने अदालत को बताया कि याचिकार्ता ने अप्रैल, 2014 में रोडवेज से वीआरएस लिया था। वहीं साल 1998 से साल 2011 के बीच साप्ताहिक अवकाश सहित ओवर टाइम आदि के बकाया भुगतान को लेकर मामला राष्ट्रीय लोक अदालत में गया। लोक अदालत ने 12 दिसंबरए 2015 को दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए छह फीसदी ब्याज सहित नौ माह में बकाया भुगतान करने को कहा। इसके बाद भी उसे पूरा भुगतान नहीं किया गया।

वहीं रोडवेज की ओर से कहा गया कि साल 2021 के परिपत्र के तहत निगम की वित्तीय स्थिति को देखते हुए उपलब्ध बजट के आधार पर भुगतान की प्राथमिकताएं तय की गई हैं। जिसके कारण कुछ भुगतान लंबित रह जाते हैं। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने कहा कि रोडवेज वित्तीय हालत के चलते रिटायर कर्मचारी का बकाया भुगतान नहीं रोक सकता। इसके साथ ही अदालत ने रोडवेज को बकाया भुगतान करने को कहा है।

 

Read More स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर आयुक्त ने ली बैठक : अधिकारियों के साथ की विस्तृत बिन्दुओं पर चर्चा, कहा- बेहतर रैंक के लिए धरातल पर करने होंगे प्रयास

 

Read More अनहद की सातवीं कड़ी में चलेगा सरोद का जादू, उस्ताद अमजद अली खान होंगे रूबरू

Tags: Roadways

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर