रोडवेज का तो केवल स्टॉपेज, निजी बसों का स्टैंड, इसलिए लगता है जाम

नारायण सिंह सर्किल का नाम छिपाकर परिवहन विभाग ने दिया निजी बस आपरेटर्स को परमिट!

रोडवेज का तो केवल स्टॉपेज, निजी बसों का स्टैंड, इसलिए लगता है जाम

नारायण सिंह सर्किल को नो पार्किंग जोन घोषित करने के लिए हटाए जा रहे बस स्टैंड के कारण रोडवेज की बसों में प्रतिदिन हजारों आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होगी

जयपुर। जयपुर के नारायण सिंह सर्किल पर जाम की स्थिति रोडवेज से नहीं, बल्कि निजी बसों के कारण बनी रहती है। परिवहन विभाग ने निजी बस आपरेटर्स को नारायण सिंह सर्किल के पुराने नाम लाल निवास के नाम से परमिट जारी कर दिए। ऐसे में यहां दिनभर जाम लगा रहता है। नारायण सिंह सर्किल को नो पार्किंग जोन घोषित करने के लिए हटाए जा रहे बस स्टैंड के कारण रोडवेज की बसों में प्रतिदिन हजारों आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होगी। जबकि यहां से रोडवेज की बजाय केवल निजी बसों का ही संचालन बंद कर दिया जाए तो यहां आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिल सकती है। 
जानकारी के अनुसार नारायण सिंह सर्किल के पास प्रदेश का सबसे बड़ा हॉस्पिटल एसएमएस है। यहां प्रतिदिन हजारों लोग रोडवेज की बसों से आते-  जाते हैं। अब सरकार नारायण सिंह सर्किल को नो-पार्किंग जोन व नो बस स्टॉप घोषित कर इस बस स्टैंड को यहां से हटाकर ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट करना चाहती है। इसके बाद दिल्ली व आगरा जाने वाली बसें नारायण सिंह सर्किल की बजाय ट्रांसपोर्ट नगर से चलेंगी। नारायण सिंह सर्किल से निजी व रोडवेज की करीब दो हजार बसें प्रतिदिन संचालित होती हैं। नारायण सिंह सर्किल से रोडवेज बुकिंग हटाने के लिए पहले भी कई बार प्रस्ताव पास किए गए, लेकिन लोगों की सुविधा को देखते हुए यह जारी रही। 

सिंधीकैंप भी नो पार्किंग जोन घोषित
तत्कालीन जिला कलेक्टर राजेश्वर सिंह ने वर्ष-2006 में सिंधीकैंप बस स्टैंड के बाहर से रेलवे स्टेशन तक नो पार्किंग जोन घोषित किया था। इसके बावजूद यहां से दिनभर निजी बसें संचालित होती रहती हैं। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। सरकार को इन बसों को भी यहां से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करना चाहिए, ताकि यहां जाम से मुक्ति मिल सके। 

लाल निवास के नाम से परमिट
नारायण सिंह सर्किल पर रोडवेज की बसों का तो केवल स्टॉपेज ही है, जबकि परिवहन विभाग ने निजी बस संचालकों को लाल निवास से संचालित करने का परमिट जारी कर दिया। उल्लेखनीय है कि नारायण सिंह तिराहा का पुराना नाम लाल निवास ही था। ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। सूत्रों की मानें तो परिवहन विभाग ने ऐसा इसलिए किया, जिससे विरोध न हो सकें। 

रोडवेज का टिकट काउंटर हटाया
नारायण सिंह सर्किल पर पहले राजस्थान रोडवेज की डीलक्स सहित पांच बुकिंग काउंटर बने हुए थे। जिनमें से चार काउंटर को करीब दो साल पूर्व ही बंद कर दिया गया, अब केवल डीलक्स की ही बुकिंग हो रही है।  जबकि यहां निजी बस आॅपरेटर्स के टिकट काउंटर लगे हुए हैं।
ंपरिवहन विभाग की ओर से निजी बसों को नारायण सिंह सर्किल की बजाय लाल निवास के नाम से दिए गए परमिट की जांच की जाएगी। यदि गलत हुए तो परमिट निरस्त कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। नारायण सिंह सर्किल से बस स्टैंड हटाने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। 

Read More इंडोनेशिया में हादसा : 7 मंजिला बिल्डिंग में आग, 20 लोग जले

-डॉ. प्रेमचंद बैरवा, परिवहन मंत्री

Read More आखिर क्यों कांग्रेस नेता शशि थरुर ने ठुकराया ‘वीर सावरकर अवॉर्ड’? बताई चौकाने वाली वजह


नारायण सिंह सर्किल से रोडवेज का बस स्टैंड हटाना गलत है। यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों को एसएमएस अस्पताल व अन्य जगहों के लिए आवागमन होता है। ऐसे में सरकार को बस स्टैंड हटाने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। 

Read More स्पेन में हड़ताल पर डॉक्टर : सरकार के नए प्रस्तावित कानून का कर रहे विरोध, 6 महीने में तीसरा देशव्यापी प्रदर्शन

-प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व परिवहन मंत्री

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

एसआईआर प्रक्रिया : राजस्थान में 41.85 लाख वोटर्स के नाम कटे, 11 लाख वोटर्स को जारी होंगे नोटिस एसआईआर प्रक्रिया : राजस्थान में 41.85 लाख वोटर्स के नाम कटे, 11 लाख वोटर्स को जारी होंगे नोटिस
निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत मंगलवार को राजस्थान में जारी की गई ड्राफ्ट लिस्ट में...
पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव