तीसरे जुमे की नमाज अदा करने उमड़े रोजेदार, बड़ी तादाद में अल्लाह की बारगाह में किया सजदा

तीसरे जुमे की नमाज होने से बाजारों में काफी भीड़ रही

तीसरे जुमे की नमाज अदा करने उमड़े रोजेदार, बड़ी तादाद में अल्लाह की बारगाह में किया सजदा

रमजान मुबारक के तीसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को शहर के विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई

जयपुर। रमजान मुबारक के तीसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को शहर के विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई। मुख्य नमाज जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में हुई। बड़ी तादाद में रोजेदार अल्ला की बारगाह में सजदा करने के लिए पहुंचे। जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती सैयद अमजद अली ने संदेश में कहा कि रमजान का महीना सब्र का है और इस माह में ज्यादा से ज्यादा इबादत करनी चाहिए। तीसरे जुमे की नमाज बड़े सुकून के साथ में अदा की गई। प्रशासन का पूरा सहयोग रहा। अगले जुमे के लिए सभी नमाजियों को हिदायत दी गई कि वज अपने घर से करके आए, कपड़ा साथ लाएं और नमाज के फौरन बाद अपने घरों की तरफ  निकले ताकि शहर में यातायात सुचारू रूप से चल सकें। 

तीसरे जुमे की नमाज होने से बाजारों में काफी भीड़ रही : शहर की दोनों चौपड़ों पर काफी भीड़ रही। नमाज के बाद बाजार में काफी भीड़ रही। बाजार में काफी भीड़ होने से वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। ईद भी काफी नजदीक होने से खरीददारी करने के लिए भी लोग उमड़ने लगे हैं। 

Tags:   rosadar

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात: शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर जताई गहरी चिंता  पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात: शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर जताई गहरी चिंता 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से क्षेत्र के तनावपूर्ण हालातों पर चर्चा की। पीएम ने कूटनीति और...
डॉलर के मुकाबले रुपया और फिसला, मंहगाई दर में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव
ऑयल टैंकरों को कबाड़ में बदल देती हैं ईरानी समुद्री बारूदी सुरंगें, ऐसी भारत के पास भी नहीं
इच्छामृत्यु दुरुपयोग की आशंका कम नहीं
इजरायल और ईरान जंग के बीच खलीफा एर्दोगन का इस्लामिक कार्ड, शिया हो या सुन्नी, मुसलमान एक हों
एएनटीएफ का शिकंजा : मध्य प्रदेश से 50 हजार के 2 इनामी तस्कर गिरफ्तार, सवा 5 करोड़ की अफीम जब्त; 6 अलग-अलग कार्रवाई में 12 तस्कर दस्तयाब
सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट में खुलासा: स्वच्छ ऊर्जा की नई लहर, दिल्ली और तमिलनाडु में 17% घरों में ई-कुकिंग