आरएसआरडीसी की सीएसआर फंड से कॉलेज में अतिरिक्त कक्षाओं का होगा निर्माण, 1.02 करोड़ सीएसआर गतिविधियों पर किए जाएंगे खर्च

कॉलेज में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण के लिए फंड की मांग की गई थी

आरएसआरडीसी की सीएसआर फंड से कॉलेज में अतिरिक्त कक्षाओं का होगा निर्माण, 1.02 करोड़ सीएसआर गतिविधियों पर किए जाएंगे खर्च
कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 135 के तहत आरएसआरडीसी को अपने पिछले तीन वर्षों के औसत शुद्ध लाभ का 2% सीएसआर गतिविधियों पर खर्च करना अनिवार्य है

जयपुर। राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आरएसआरडीसी) ने वर्ष 2024-25 के लिए अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) गतिविधियों के तहत श्री अग्रसेन पीजी एजुकेशन कॉलेज, केशव विद्यापीठ में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण के लिए सीएसआर फंड का उपयोग करने का प्रस्ताव पारित किया।

कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 135 के तहत आरएसआरडीसी को अपने पिछले तीन वर्षों के औसत शुद्ध लाभ का 2% सीएसआर गतिविधियों पर खर्च करना अनिवार्य है। वर्ष 2023-24 के लिए सीएसआर खाते में 1.02 करोड़ रुपए की राशि फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में स्थानांतरित की गई थी, जिसे 2024-25 के लिए सीएसआर गतिविधियों पर खर्च किया जाएगा। केशव विद्यापीठ की ओर से श्री अग्रसेन पीजी एजुकेशन कॉलेज में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण के लिए फंड की मांग की गई थी। विस्तृत चर्चा के बाद सीएसआर समिति ने इस प्रस्ताव को उचित पाया और बोर्ड को इसे स्वीकृति के लिए अनुशंसा की।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक