आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस का बालिका सुरक्षा को लेकर सुरक्षित सफर अभियान परवान पर

सुरक्षित यात्रा के लिए अपनी तरह का पहला अनूठा प्रयास

आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस का बालिका सुरक्षा को लेकर सुरक्षित सफर अभियान परवान पर

अभियान के तहत अब तक शहर की करीब 1000 बसों में जीपीएस, स्पीड गवर्नर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं।

जयपुर। आरटीओ प्रथम और ट्रैफिक पुलिस की ओर से बालिका सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जा रहा “सुरक्षित सफर अभियान” इन दिनों परवान पर है। इस विशेष अभियान के तहत अब तक करीब 135 स्कूल और कॉलेजों में संयुक्त रूप से संपर्क कर विद्यार्थियों और संस्थानों को जागरूक किया गया है। कल आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने लगभग 300 स्कूल बस ऑपरेटर्स के साथ बैठक की, जिसमें सभी ने इस अभियान से जुड़ने पर सहमति दी। अभियान के तहत अब तक शहर की करीब 1000 बसों में जीपीएस, स्पीड गवर्नर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं।

अधिकारियों का कहना है कि यह जयपुर में बालिका सुरक्षा और स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए अपनी तरह का पहला अनूठा प्रयास है। इस पहल से छात्राओं और अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 16 सितंबर के बाद जो वाहन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें जब्त कर लिया जाएगा। आवश्यक मापदंड पूरे करने के बाद ही ऐसे वाहनों को रिलीज किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य है—स्कूली बच्चों, विशेषकर बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना और सड़क पर सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल में सीएम का चुनावी दौरा : घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही ममता सरकार, कहा- भाजपा का संकल्प स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास पश्चिम बंगाल में सीएम का चुनावी दौरा : घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही ममता सरकार, कहा- भाजपा का संकल्प स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास
शर्मा ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रोड शो कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का दावा किया। टीएमसी...
मां बन गई बेटी की कातिल : पहले मासूम का गला घोंटा, फिर खुद ने किया सुसाइड का प्रयास
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से दी शिकस्त, शुभमन गिल ने 86 रन की पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा
सिरसी रोड का मामला : सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश
नि:शुल्क दवा योजना में लाभ लेने में सिर्फ 6 जिलों की जनता जागरुक : बाकी सब फिसड्डी, छोटे जिलों में कम उपयोग
विश्व धरोहरें हमारे सांस्कृतिक वैभव, स्थापत्य कौशल और प्रकृति के साथ संतुलन की अद्भुत मिसाल
ईरान ने खोला होर्मुज स्ट्रेट : सीजफायर की शेष अवधि में गुजर सकेंगे वाणिज्यिक जहाज, ट्रम्प ने कहा- शुक्रिया