पालकी में बैठकर नगर भ्रमण को निकले साईं बाबा

भव्य लवाजमें के साथ निकली शोभायात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु

पालकी में बैठकर नगर भ्रमण को निकले साईं बाबा

झूले की पालकी में साईं बाबा को विराजमान कर बैंड बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया

जयपुर। बापूनगर स्थित श्री साईं धाम के 19वें स्थापना दिवस साईं पालकी महोत्सव की शनिवार को सुबह कांकड़ आरती और हवन के साथ शुरुआत हुई, इसमें भजन संध्या और महाआरती की गई। इस मौके पर हाथी, घोड़े, ऊंट और शाही लवाजमें के साथ झूले पर विराजमान कर साईं बाबा को नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान जगह- जगह पुष्प वर्षा की गई। आयोजक संजीव शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष साईं बाबा का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके चलते पूरे मंदिर प्रांगण को फूलों से सजाया गया है। साथ ही शनिवार शाम को झूले की पालकी में साईं बाबा को विराजमान कर बैंड बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में भक्त नाचते हुए चले। लोगों ने दीपकों से आरती उतारी। पालकी यात्रा बापू नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: साईं मंदिर पहुंची और रात 10 बजे शेज आरती हुई। इससे पहले सुबह साईं बाबा मंगल स्रान के बाद काकड़ आरती की गई और सामूहिक हवन शुरू हुआ। जिसमें भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित की और भजन संध्या का गई। 

दो घंटे तक होगा पादुका पूजन
आयोजन से जुड़ी श्वेता शर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान दो फ रवरी की सुबह 9 बजे से पादुका पूजन होगा। पूजा-अर्चना दो घंटे तक चलेगी। साथ ही बाबा को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर