पिंक सिटी में बन रहा है गुप्त व्रंदावन धाम, देश -दुनिया के आएगे भक्तजन 

गुप्त व्रंदावन धाम में श्रीकृष्ण और राधारानी के बनाए जा रहे हैं भव्य मंदिर

पिंक सिटी में बन रहा है गुप्त व्रंदावन धाम, देश -दुनिया के आएगे भक्तजन 

पिंकसिटी जयपुर में एक भव्य धार्मिक धाम "गुप्त व्रंदावन धाम" का निर्माण हो रहा है

जयपुर। पिंकसिटी जयपुर में एक भव्य धार्मिक धाम "गुप्त व्रंदावन धाम" का निर्माण हो रहा है। इस धाम का निर्माण हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा किया जा रहा है, जो भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और आध्यात्मिकता को समर्पित है। इस परियोजना का उद्देश्य जयपुर को धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है।

जयपुर को पहले से ही "गुप्त व्रंदावन" के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यहां की संस्कृति और परंपराएं वृंदावन की दिव्यता से मेल खाती हैं। यह धाम इसी विशेषता को और अधिक सशक्त करेगा। गुप्त व्रंदावन धाम में श्रीकृष्ण और राधारानी के भव्य मंदिर बनाए जा रहे हैं, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ आध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति का प्रसार होगा।

हरे कृष्ण मूवमेंट की योगिता का कहना है कि यह धाम भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक ऊर्जा केंद्र के रूप में काम करेगा। यहां पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो लोगों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और संदेशों से जोड़ेंगे। यह परियोजना जयपुरवासियों और देशभर के भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे जल्द ही पूर्ण कर भक्तों के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प