शरद पूर्णिमा कल, चांद की चांदनी खीर को बनाएगी अमृत : उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में बन रहा वृद्धि और ध्रुव योग का संयोग

चंद्रमा मीन राशि में शनि के साथ रहेगा

शरद पूर्णिमा कल, चांद की चांदनी खीर को बनाएगी अमृत : उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में बन रहा वृद्धि और ध्रुव योग का संयोग

शरद पूर्णिमा छह अक्टूबर को मनाई जाएगी। घर और मंदिरों में खीर बनाकर चंद्रमा के प्रकाश में रखा जाएगा। मंदिरों में ठाकुरजी का धवल शृंगार होगा

जयपुर। शरद पूर्णिमा छह अक्टूबर को मनाई जाएगी। घर और मंदिरों में खीर बनाकर चंद्रमा के प्रकाश में रखा जाएगा। मंदिरों में ठाकुरजी का धवल शृंगार होगा। ठाकुरजी को चांदी के पात्र में खीर का भोग लगाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि इस दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। वृद्धि और धुव योग का संयोग बन रहा है। चंद्रमा मीन राशि में शनि के साथ रहेगा, जिससे चंद्रमा की किरणों का प्रभाव विशेष रूप से बढ़ जाएगा। पूर्णिमा तिथि 6 अक्टूबर को निशीथ एवं प्रदोष समय में व्याप्त होगी, जबकि अगले दिन सात अक्टूबर को प्रदोष का स्पर्श नहीं रहेगा। शरद पूर्णिमा की शाम 5.34 बजे चंद्रमा उदय होगा और दूसरे दिन सात अक्टूबर को सुबह 6.19 बजे अस्त होगा। इस वर्ष पूर्णिमा का चंद्रमा 16 कलाओं से युक्त, संपूर्ण गोलाकार एवं कटा नहीं होगा। पूर्णिमा तिथि दोपहर 12.24 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 9.18 बजे तक रहेगी। धार्मिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा को चंद्रमा सोलह कलाओं के साथ खिलता है। उसकी किरणों से अमृत बरसता है, ऐसे में खुले आसमान में चंद्रमा को निहारना नेत्र ज्योति बढ़ाने वाला होता है।

गोविंद देवजी में सजेगी शरदोत्सव की झांकी
आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। सुबह मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में वेद मंत्रोच्चार के साथ ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद सफेद रंग की पोशाक धारण कराई जाएगी। शाम 7.15 से 7.30 बजे तक शरदोत्सव की विशेष झांकी दर्शन होंगे। ठाकुर श्रीजी के समक्ष शरदोत्सव में विशेष खाट सजाई जाएगी। इसमें शतरंज, चौसर की बाजी सजाई जाएगी। 

सरस निकुंज सहित अन्य स्थानों पर उत्सव
सुभाष चौक पानों का दरीबा स्थित श्री शुक संप्रदाय की प्रधान पीठ श्री सरस निकुंज में शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में शरदोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री शुक संप्रदाय के आचार्यों द्वारा रचित पदों का गायन होगा। इसी तरह श्री प्रेमभाया मंडल समिति की ओर से चांदपोल बाजार के जयलाल मुंशी का रास्ता स्थित युगल कुटीर में श्री प्रेमभाया सरकार का शरद चांदनी उत्सव मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष दुर्गा चौधरी ने बताया कि श्री प्रेमभाया सरकार को धवल पोशाक धारण करा कर पुष्पों से शृंगार किया जाएगा। इसी तरह समाज श्री सीताराम जी समिति की ओर से छोटी चौपड़ स्थित श्री सीताराम जी मंदिर में शरद महोत्सव शाम 7 बजे प्रारंभ होगा। रात्रि 10 बजे बाद औषधीयुक्त खीर का वितरण किया जाएगा। श्री सीताराम जी को सफेद नई पोशाक पहनाई जाएगी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प