शेखावाटी के सपूत नरेन सिंह नायक की फिल्म 'द रिलैप्स' ने मचाई धूम, दुनियाभर में जीते 15 पुरस्कार

फिल्म को आज यूट्यूब चैनल पर किया रिलीज़

शेखावाटी के सपूत नरेन सिंह नायक की फिल्म 'द रिलैप्स' ने मचाई धूम, दुनियाभर में जीते 15 पुरस्कार

राजस्थान के शेखावाटी अंचल के माटी के लाल और युवा फिल्मकार नरेन सिंह नायक ने अपनी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 'द रिलैप्स' से भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर नई पहचान दिलाई है

जयपुर। राजस्थान के शेखावाटी अंचल के माटी के लाल और युवा फिल्मकार नरेन सिंह नायक ने अपनी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 'द रिलैप्स' से भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर नई पहचान दिलाई है। इस फिल्म ने अब तक दुनियाभर के प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल्स में 15 से अधिक पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। इस सिलसिले में रविवार को जनपथ के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में फिल्म की स्टार कास्ट ने मीडिया से फिल्म के अनुभव साझा किए। इस दौरान फिल्म को यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया। 

फिल्म के डायरेक्टर नरेन सिंह नायक ने बताया कि फिल्म को हाल ही में इटली के मोंजा फिल्म फेस्ट और कोलकाता इंटरनेशनल कल्ट फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का खिताब मिला। वहीं, न्यूयॉर्क इंटरनेशनल फिल्म अवार्ड्स (NYIFA) और जर्मनी के ओरियन फिल्म फेस्टिवल में इसे फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया। नरेन ने न सिर्फ फिल्म का निर्देशन किया,  इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डायरेक्टर के पुरस्कार से नवाजा गया।

नरेन, जो मूल रूप से शेखावाटी के छोटे से गाँव से ताल्लुक रखते हैं, ने बताया किया "मेरे लिए यह सफर आसान नहीं था। गाँव की गलियों से हॉलीवुड तक का यह सफर मेरे सपनों और मेहनत का नतीजा है। 'द रिलैप्स' की कहानी मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक कुरीतियों पर सवाल उठाती है, और मुझे खुशी है कि दुनिया ने इसे सराहा।"

इस फ़िल्म के मुख्य कलाकारों में शिशिर शर्मा, कश्यप हर्ष शांगरी, सलोनी खन्ना, कनिष्का अग्रवाल, ऋचा मीणा और दीपांशी पराशर शामिल हैं। छायांकन दानिश खान का है, संपादन पंकज सेठी ने किया है, आर्ट डायरेक्शन संतोष गाडे द्वारा और संगीत रामोन इब्राहिम ने दिया है।
फिल्म की खास बात यह है कि इसे यूट्यूब पर लाइव स्क्रीनिंग के साथ रिलीज़ किया गया, जिससे दुनियाभर के दर्शकों ने इसे एक साथ देखा और सराहा। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और गहन कहानी ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया।

Read More होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन

Post Comment

Comment List

Latest News

साठ दिन में मुकदमा तय नहीं होने के आधार पर स्वत: जमानत पाने का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज साठ दिन में मुकदमा तय नहीं होने के आधार पर स्वत: जमानत पाने का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज
राजस्थान हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि बीएनएसएस की धारा 480(6) के तहत सिर्फ 60 दिन में ट्रायल पूरा न होने...
ईरानी सरकार का दावा: अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,300 से अधिक नागरिकों की मौत; 9,669 नागरिक ठिकाने हुए नष्ट, अमेरिका-इजरायल जानबूझकर बुनियादी ढांचे को बना रहे निशाना
15 मार्च से सरसों-चना की एमएसपी खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन, 25 मार्च से शुरू होगी खरीद
ग्रेटर नोएडा में फिर एक सुसाइड...25 वर्षीय MBA छात्रा ने बहुमंजिला सोसाइटी में कूदकर की आत्महत्या, परिवार ने बताई चौकाने वाली वजह
सेहत में सुधार के बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एसएमएस से डिस्चार्ज, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर पूछी कुशलक्षेम 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर इस वर्ष भी राजस्थान दिवस का होगा भव्य आयोजन, 14 से 19 मार्च तक आयोजित होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से दुबई की दो फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान