SI Recruitment Paper Leak Case: किरोड़ी लाल से मिलने पहुंचे एसआई भर्ती परीक्षा में चयनित हुए अभ्यर्थी और उनके परिवारजन 

SI Recruitment Paper Leak Case: किरोड़ी लाल से मिलने पहुंचे एसआई भर्ती परीक्षा में चयनित हुए अभ्यर्थी और उनके परिवारजन 
मीणा ने उनसे करीब 1 घंटे तक बातचीत की और उनकी हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया है।

जयपुर। राजस्थान में एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में मंत्रियों की बनाई गई समिति की रिपोर्ट अब बिल्कुल तैयार है। वहीं चर्चा है कि राजस्थान सरकार इस भर्ती को रद्द कर फिर से परीक्षा आयोजित कर सकती है। सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा परीक्षा रद्द करने का दबाव बना रहे हैं।

एसआई भर्ती परीक्षा में चयनित हुए सब इंस्पेक्टर और उनके परिवारजन डॉक्टर किरोड़ी से मिलने उनके मानसरोवर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने किरोड़ी लाल को कहा है कि पेपर लीक और धांधली की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए। लेकिन इसकी सजा ईमानदारी से परीक्षा पास कर आए अभ्यर्थियों को नहीं मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी मिले उसे जेल भेजना चाहिए, लेकिन हम हमारी सालों की मेहनत करके परीक्षा में पास हुए थे। परीक्षा को हुए 4 साल हो गए हैं। अगर परीक्षा रद्द कर हम सभी को घर भेजा गया तो हमारा भविष्य बर्बाद हो जाएगा। मीणा ने उनसे करीब 1 घंटे तक बातचीत की और उनकी हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को मारी टक्कर : डेयरी संचालन की मौत, बिना नंबर की थार की तलाश तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को मारी टक्कर : डेयरी संचालन की मौत, बिना नंबर की थार की तलाश
सांगानेर में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ब्लैक थार ने स्कूटी सवार नवल शर्मा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे...
मुस्लिम बहुल सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस की साख पर सवाल
बिहार में लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो विचलित करने वाला : राहुल गांधी ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से मांगा जवाब, बोले- पॉक्सो के तहत हो कार्रवाई
8 दिन बाद ठीक हुआ विमान, जयपुर से खाली दिल्ली रवाना
वैश्विक मंच पर भारतीय कला की तलाश, कलाकारों ने साझा किए गहरे विचार
भारत-यूके साहित्यिक रिश्तों को नई उड़ान देगा जयपुर बुकमार्क, 14वें संस्करण में ब्रिटिश काउंसिल के साथ पब्लिशिंग फेलोशिप जारी
एनएच-52 पर गड्ढे भरने का काम शुरू, क्षतिग्रस्त हिस्सों में डाली जा रही सामग्री, वाहन चालकों को मिलेगी राहत