चांदी तीन लाख और शुद्ध सोना डेढ़ लाख रुपए पार : चांदी 12,000 रुपए और शुद्ध सोना 2250 रुपए महंगा, जानें क्या है भाव
खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही
जयपुर सर्राफा बाजार में वायदा बाजार की तेजी के असर से सोना और चांदी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। चांदी 12,000 रुपए बढ़कर 3,12,000 रुपए प्रति किलो, शुद्ध सोना 2,250 रुपए बढ़कर 1,50,250 रुपए प्रति दस ग्राम और जेवराती सोना 2,100 रुपए बढ़कर 1,40,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंचा। हाजिर बाजार में खरीदारी सामान्य रही।
जयपुर। वायदा बाजार की तेजी के असर से दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी आई। चांदी 12,000 रुपए की छलांग लगाकर 3,12,000 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना 2250 रुपए बढ़कर 1,50,250 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 2100 रुपए तेज होकर 1,40,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।
जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव :
चांदी 3,12,000
शुद्ध सोना 1,50,250
जेवराती सोना 1,40,500
18 कैरेट 1,17,200
14 कैरेट 93,200

Comment List