उत्कृष्ट कार्य के लिए 6 पुलिसकर्मी "कांस्टेबल ऑफ द मंथ" अवार्ड से सम्मानित, पुलिस आयुक्त ने प्रदान किया अवार्ड

ब्लाइंड मर्डर का 48 घंटे में खुलासा कर हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

उत्कृष्ट कार्य के लिए 6 पुलिसकर्मी

कांस्टेबल सुमेर सिंह ने मानबाग तिराहे पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल भिजवाया और यातायात सुचारू कराया।

जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जोसफ ने पुलिस आयुक्तालय में आयोजित सम्मान समारोह में जुलाई 2025 माह के लिए चयनित छह पुलिसकर्मियों को "कांस्टेबल ऑफ द मंथ" अवार्ड प्रदान किया। इन पुलिसकर्मियों ने उत्कृष्ट, सराहनीय, मेहनत, लगन और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाई।

जिला पूर्व – कांस्टेबल कर्ण (थाना मालपुरा गेट) ने ब्लाइंड मर्डर का 48 घंटे में खुलासा कर हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कराया।

जिला पश्चिम – कांस्टेबल घनश्याम (थाना चौमू) ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 9 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं और ब्लैकमेल कर 1 लाख रुपये हड़पने वाले आरोपी को भी पकड़ा।

जिला उत्तर – कांस्टेबल विनीत (थाना गलतागेट) ने सावन माह में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की तथा उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया।

Read More सोशल मीडिया पर बघेरे का वीडियो वायरल, वन टीम ने गश्त शुरू की

जिला दक्षिण – कांस्टेबल चालक संजीव कुमार (थाना मुहाना) ने गृहमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई, साथ ही गश्त और नाकाबंदी में भी उल्लेखनीय योगदान दिया।

Read More ग्रामीण संपर्क सड़कें वर्षों से मरम्मत के अभाव में जर्जर

यातायात शाखा उत्तर – कांस्टेबल सुमेर सिंह ने मानबाग तिराहे पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल भिजवाया और यातायात सुचारू कराया।

Read More यूरोप व सेंट्रल एशिया से 10 हजार किमी का सफर कर कोटा पहुंचे विदेशी परिंदे, पक्षियों की चहचहाट से गुलजार हो रहे वेटलैंड

अपराध शाखा – कांस्टेबल भागचन्द ने अपराध गोष्ठियों, समीक्षा बैठकों और अभियानों में विश्लेषण का कार्य लगन से किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प