SNA-SPARSH बिल प्रक्रिया अब जिला स्तर पर होगी, 12 अक्टूबर से नई व्यवस्था

बिल को दो कार्यदिवस से अधिक लंबित नहीं रखा जा सकेगा

SNA-SPARSH बिल प्रक्रिया अब जिला स्तर पर होगी, 12 अक्टूबर से नई व्यवस्था
राजस्थान में SNA-SPARSH योजनाओं के बिल निस्तारण की प्रक्रिया विकेंद्रीकृत की जाएगी। चयनित जिला कोषालय स्टेट साइबर ट्रेजरी की रिमोट ऑपरेशनल शाखा के रूप में बिल प्रोसेस करेंगे। Auditor-Checker-Approver व्यवस्था से जांच होगी और बिल दो कार्यदिवस से अधिक लंबित नहीं रखे जाएंगे।

जयपुर। राजस्थान में SNA-SPARSH योजनाओं के बिलों के निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक विकेंद्रीकृत किया जा रहा है। वित्त विभाग के अनुसार, अब चयनित जिला कोषालय, स्टेट साइबर ट्रेजरी (स्कीम्स) की रिमोट ऑपरेशनल शाखा के रूप में बिलों की प्रोसेसिंग करेंगे। नई व्यवस्था में संबंधित कार्यान्वयन एजेंसी (IA) पहले की तरह बिल तैयार कर संबंधित SNA को भेजेगी। SNA से बिल आगे बढ़ने के बाद वह संबंधित जिला कोषालय के SNA-SPARSH टैब में उपलब्ध होगा। जिला कोषालय में Auditor-Checker-Approver व्यवस्था के तहत बिलों की जांच और प्रक्रिया पूरी होगी।

नियमों के अनुसार, बिल को दो कार्यदिवस से अधिक लंबित नहीं रखा जा सकेगा, जबकि SNA-SPARSH बिलों को प्राथमिकता से T+1 आधार पर निस्तारित करने के निर्देश हैं। बिल पास होने के बाद PFMS फाइल तैयार करने और खातों के समायोजन व मिलान का काम स्टेट साइबर ट्रेजरी के स्तर पर ही रहेगा। नई व्यवस्था का पहला चरण 12 अक्टूबर 2026 से कृषि विभाग की सभी Centrally Sponsored Schemes में लागू होगा। बाद में अनुभव के आधार पर इसे अन्य योजनाओं तक बढ़ाया जा सकेगा।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शक्ति सिंह गोहिल का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार क्रोनी कैपिटलिज्म को बढ़ावा दे रही, युवा-किसान और व्यापारी परेशान शक्ति सिंह गोहिल का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार क्रोनी कैपिटलिज्म को बढ़ावा दे रही, युवा-किसान और व्यापारी परेशान
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने केंद्र सरकार पर 'क्रोनी कैपिटलिज्म' को बढ़ावा देने और अर्थव्यवस्था को बदहाल...
पब्लिक पार्क में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक : नहीं मिला सुसाइड नोट, जानें पूरा मामला
विदेशी मुद्रा बाजार: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया ₹96.32 पर स्थिर, जानें आज का ताजा भाव
चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 473 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,555 के पार बंद
ट्रंप के ‘सुपर इंटेलिजेंस’ आदेश का असर, मस्क की एआई कंपनी स्पेसएक्सएआई का नाम बदलकर स्पेसएक्सएसआई होगा
SNA-SPARSH बिल प्रक्रिया अब जिला स्तर पर होगी, 12 अक्टूबर से नई व्यवस्था
झालाना में एक साथ दिखे चार बघेरे : फ्लोरा संग तीन शावकों ने कराया दीदार, सफारी जिप्सी के सामने से ट्रैक पार करते आए नजर