सैनिकों को संविदा का विरोध तेज, जयपुर कलेक्ट्रेट सहित जिला मुख्यालयों पर RLP का हल्ला-बोल

सैनिको को संविदा पर रखकर गलत दिशा में जा रही केंद्र सरकार:बेनीवाल

सैनिकों को संविदा का विरोध तेज, जयपुर कलेक्ट्रेट सहित जिला मुख्यालयों पर RLP का हल्ला-बोल
केंद्र सरकार के सैनिकों को संविदा पर लिए जाने वाले फैसले के विरोध में आरएलपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जयपुर के कलेक्ट्रेट सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया।

जयपुरराजस्थान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने युवाओं के साथ राजधानी जयपुर सहित विभिन्न जिला मुख्यालयों पर केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ आज प्रदर्शन किया।

जयपुर में कलेक्ट्रेट सर्किल पर रालोपा के कार्यकर्ताओं और सेना  भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने जाम लगा  दिया। युवा इस योजना को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इस योजना को वापस लेने की मांग की। इसी तरह जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में  नगरपालिका के बाहर युवाओं ने इसे लेकर विरोध  प्रदर्शन किया।

जोधपुर में भी रालोपा के युवा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसी तरह जैसलमेर, अजमेर, सीकर, झुंझुनूं सहित अन्य कई जगहों पर युवाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सीकर में डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली गई। युवाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के सामने अवरोधक पर लगे बैनरों को तोड़  दिया। बाद में पुलिस को प्रदर्शन कर रहे युवाओं को खदेड़ दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

डेढ़ हजार रुपए फुट हो गई है रावण के पुतले की लागत, कारीगर बोले-मौसम साथ रहा तो ही हो पाएगी कमाई डेढ़ हजार रुपए फुट हो गई है रावण के पुतले की लागत, कारीगर बोले-मौसम साथ रहा तो ही हो पाएगी कमाई
मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस ने भाजपा पार्षदों में सेंध का दावा कर सियासी हलचल बढ़ा दी है। 57 नवनिर्वाचित...
मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस का भाजपा पार्षदों में सेंध का दावा : टिकट वितरण से कई पार्षद आहत, सुनील शर्मा बोले- अंतरात्मा की आवाज पर मतदान से होगा उलटफेर
एआई की निगाह में राजस्थानी निकायों के चुनाव : राजस्थान में पार्टियां नहीं, मानो होटल इंडस्ट्री लड़ रही चुनाव
शहरी सरकारों के मुखिया का फैसला आज : 273 निकायों में होगा मतदान, 32 में निर्विरोध अध्यक्ष चुने
छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा