वित्त विभाग के विशिष्ट शासन सचिव ने किया राजस्थान संपर्क पोर्टल का औचक निरीक्षण : त्वरित समाधान से लाभार्थियों के चेहरे खिले, मुख्यमंत्री का जताया आभार

बेहद सकारात्मक परिणाम और जनता का संतोष देखने को मिला

वित्त विभाग के विशिष्ट शासन सचिव ने किया राजस्थान संपर्क पोर्टल का औचक निरीक्षण : त्वरित समाधान से लाभार्थियों के चेहरे खिले, मुख्यमंत्री का जताया आभार
वित्त (कर) विभाग के विशिष्ट शासन सचिव नथमल डिडेल ने राजस्थान संपर्क पोर्टल (181) का निरीक्षण कर शिकायत निस्तारण की स्थिति की समीक्षा। अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश।

जयपुर। वित्त (कर) विभाग के विशिष्ट शासन सचिव नथमल डिडेल ने शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क पोर्टल (181) का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वित्त विभाग से संबंधित आमजन की शिकायतों के निवारण की स्थिति, पोर्टल की कार्यप्रणाली और दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डिडेल ने 'राजस्थान संपर्क स्टेट व्यू' डैशबोर्ड के माध्यम से वित्त विभाग से जुड़े लोक सेवा गारंटी और अन्य परिवेदनाओं के आंकड़ों का लाइव अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनभावनाओं के अनुरूप आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। पोर्टल पर उपलब्ध सांख्यिकी की समीक्षा करते हुए विशिष्ट शासन सचिव ने बताया कि वित्त विभाग के अंतर्गत अब तक कुल 1,024 शिकायतें पंजीकृत की गई हैं, जिनमें से 913 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है, उन्होंने अधिकारियों को इन लंबित मामलों को तय समय-सीमा में जांच कर क्लोज करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान डिडेल ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर आमजन को अधिक से अधिक राहत पहुंचाने के लिए पाबंद किया। निरीक्षण के दौरान राजस्थान संपर्क पोर्टल के माध्यम से त्वरित राहत पाने वाले विभिन्न आवेदकों से वार्ता में बेहद सकारात्मक परिणाम और जनता का संतोष देखने को मिला।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, निर्वाचन आयोग की जांच में तीनों नामांकन सही मिले राजस्थान में 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, निर्वाचन आयोग की जांच में तीनों नामांकन सही मिले
राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों के लिए भरे गए सभी 9 नामांकन पत्रों की विधानसभा में जांच की और सभी...
200 किमी का सफर : कूनो से भरतपुर पहुंचा चीता KGP-3, बंध बारैठा के जंगलों में कर रहा विचरण
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का चंडीगढ़ दौरा, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला: अर्थव्यवस्था पर सिर्फ नारे देती है आर्थिक कुप्रबंधन की सरकार, प्रचार के जरिए लोगों को कर रही गुमराह
राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी की तपिश : 11 जून से फिर बदलेगा मौसम; जयपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
जयपुर बना परिधान निर्यात का नया इंजन, वैश्विक बाजार में भारत की बढ़ती ताकत पर मंथन
‘बेबी डू डाई डू’ का टीजर जारी, रहस्यमयी सुपारी किलर की दुनिया की दिखी पहली झलक