रबी सीजन में उर्वरक उपलब्धता पर राज्य स्तरीय बैठक : कालाबाजारी रोकने और पारदर्शी वितरण पर जोर

नियम उल्लंघन पर 981 खुदरा विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई

रबी सीजन में उर्वरक उपलब्धता पर राज्य स्तरीय बैठक :  कालाबाजारी रोकने और पारदर्शी वितरण पर जोर
कृषि आयुक्त चिन्मयी गोपाल ने प्रस्तुति में बताया कि अब तक यूरिया की 98 प्रतिशत और डीएपी की 88 प्रतिशत आपूर्ति हो चुकी है।

जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य स्तरीय फर्टिलाइज़र डिस्ट्रीब्यूशन रेगुलेटरी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि रबी सीजन उर्वरक प्रधान होता है, इसलिए किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कंपनियों को मांग और आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने और विभागों को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में कालाबाजारी रोकने और पारदर्शी वितरण पर जोर दिया गया। पुलिस विभाग को विशेष अभियान चलाने और सहकारी समितियों को पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अब तक नियम उल्लंघन पर 981 खुदरा विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई है।

रेलवे विभाग को जयपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनू और दौसा में नए रेक पॉइंट विकसित करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में राज्य में 35 रेल रेक पॉइंट्स से आपूर्ति हो रही है। कृषि आयुक्त चिन्मयी गोपाल ने प्रस्तुति में बताया कि अब तक यूरिया की 98 प्रतिशत और डीएपी की 88 प्रतिशत आपूर्ति हो चुकी है। यूरिया आपूर्ति में जीएसएफसी (224%) और आईपीएल (153%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि आरसीएफ सबसे पीछे रहा। किसानों ने वैकल्पिक उर्वरकों जैसे एसएसपी और एनपीके का उपयोग भी बढ़ाया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित
निकाय चुनाव-2026 के अध्यक्ष पद पर भाजपा का दबदबा रहा। चौमूं-शाहपुरा नगर परिषद समेत 9 नगर पालिकाओं में भाजपा प्रत्याशी...
SIR पर खरगे का चुनाव आयोग से सवाल, पूछा- क्या अब वीआईपी और आम मतदाताओं की अलग-अलग श्रेणी बनाई जा रही हैं
करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद
निकाय चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी पड़ी भारी : सामूहिक प्रचार से दूरी, बड़े नेता अपने गढ़ तक सिमटे
हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन
छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें डीएम-एसपी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम योगी
हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना