प्लास्टिक मुक्त राज्य के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने की पहल
प्रयास सार्थक भी हो रहे है
जयपुर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, जयपुर ने पूरे प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त करने की पहल की है, जिससे की प्लास्टिक से होने वाली बीमारियों से आमजन को बचा सकें। इसको लेकर मण्डल अधिकारियों द्वारा आमजन को प्लास्टिक केरी बैग्स के उपयोग पर्यावरण को होने वाले नुकसान से जागरूक करवाया। साथ ही झालाना क्षेत्र के आसपास झुग्गी बस्ती क्षेत्रों में, सब्जी एवं फलों की दुकानों पर एवं आमजन को कपड़े के थैलों का वितरण किया गया, ताकि प्लास्टिक के थैलों की जगह कपड़े के थैले को रोजाना की जीवनशैली की आदत बनाया जा सके।
इस दौरान मौजूदा अधिकारियों ने प्लास्टिक उत्पादों एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त वृक्षारोपण एवं सीड बॉल्स का वितरण कार्य सभी के सहयोग से करवाया गया एवं पर्यावरण के लिए पेड़ों के महत्व को समझाते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया। यूं तो पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे है और जिस प्रकार से प्लास्टिक के बदले कांच और मिट्टी से बने उत्पादों के उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है तो कहीं न कहीं किये जा रहे प्रयास सार्थक भी हो रहे है।
छोटी-छोटी आदतें कर सकती बड़े बदलाव : मंडल द्वारा विशेष पहल करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस को एक मात्र आयोजन तक ही सीमित न रख कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन से जोड़ने के सार्थक प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी मंडल के अधिकारी सड़कों पर, दुकानों पर, झुग्गी बस्तियों में जाकर आमजन को न केवल कपडेÞ से बने थैलों का निशुल्क वितरण कर रहे है, बल्कि प्लास्टिक एवं प्रदूषण मुक्त राज्य की संकल्पना को साकार करने के क्रम में सार्थक प्रयास के तहत सीड बॉल्स वितरण, वृक्षारोपण, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, अस्पतालों में पर्यावरण संरक्षण विषय पर लघु फिल्म का प्रसारण इत्यादि कार्य किए जा रहा है।

Comment List