धर्म के नाम पर तनाव के लिए केंद्र सरकार है जिम्मेदार : गहलोत

तनाव के लिए बीजेपी की नीतियां जिम्मेदार है

धर्म के नाम पर तनाव के लिए केंद्र सरकार है जिम्मेदार : गहलोत

देश-प्रदेश में जाति-धर्म के नाम पर हो रहे तनाव के लिए केंद्र और बीजेपी की नीतियां जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करौली के हादसे के पीछे भी धार्मिक आधार पर गोलबंदी को जिम्मेदार बताया है।

जयपुर। देश-प्रदेश में जाति-धर्म के नाम पर हो रहे तनाव के लिए केंद्र और बीजेपी की नीतियां जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करौली के हादसे के पीछे भी धार्मिक आधार पर गोलबंदी को जिम्मेदार बताया है। बाड़मेर दौरे पर गहलोत ने यूपी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपकी गवर्नेंस की अप्रोच पर ध्यान जाता नहीं है। केवल पर्सेप्शन उत्पन्न कर के राजनीति करते हैं। अभी यूपी चुनाव पर किया गया। वहां पर बुलडोजर ही चुनाव चिन्ह ही बना लिया गया। फेक एनकाउंटर हुए। फेक एनकाउंटर करना बहुत आसान है, लेकिन कानून का राज होगा, तभी देश चलेगा। फेक एनकाउंटर में तो निर्दोष लोग भी मर सकते हैं।

गहलोत ने कहा कि एनडीए सरकार आने के बाद देश में तनाव का माहौल बन गया है। प्रधानमंत्री को अपील करनी चाहिए कि जाति और धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण हो रहा है। वह उचित नहीं है। इसी कारण देश में तनाव हो रहा है। करौली का आदसा आपके सामने है। ब्यावर में छोटी सी बात को लेकर झगड़ा हो गया। एक व्यक्ति की हत्या हो गई। झगड़ने वालों में धर्म अलग-अलग हैं। उसे मद्दा बनाते हैं। मेरा मानना है कि जिस प्रदेश में शांति और सद्भाव रहता है। वहीं विकास का माहौल बनता है। महंगाई और बेरोजगारी बड़ी चुनौतियां है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल
अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व...
मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: युवती ने लिव-इन का झांसा देकर 10 लाख की मांग
डे 2 राउंड-अप: जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 ने जयपुर में अपने सांस्कृतिक संवाद को विस्तार दिया