गहलोत को नजर का चश्मा बदल लेना चाहिए, मोदी सरकार के विकास कार्य नहीं दिख रहे : मदन राठौड़

भारत की प्रतिष्ठा विदेशों में लगातार बढ़ रही

गहलोत को नजर का चश्मा बदल लेना चाहिए, मोदी सरकार के विकास कार्य नहीं दिख रहे : मदन राठौड़

मोदी ने कम इन इंडिया, मेक इन इंडिया की दिशा में प्रयास किए और भारत की प्रतिभाओं को देश में ही अवसर प्रदान करने के प्रयास किए।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मानसरोवर में सीएम भजनलाल शर्मा सरकार के एक साल पूरा होने और सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर हुए विशाल रक्तदान शिविर में पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के बयानों पर कहा कि भारत की प्रतिष्ठा विदेशों में लगातार बढ़ रही है। अर्थव्यवस्था में भी लगातार सुधार हो रहा है। हर वर्ग की योजनाओं लागू की गई है। 45 से अधिक देशों में पीएम नरेंद्र मोदी को वहां के सर्वोच्च सम्मान दिया जा चुका है। कांग्रेसी नेताओं को यह नजर नहीं आ रहा है। गहलोत और इनके नेताओं को अपना चश्मा बदलना चाहिए। वे अपनी ओछी राजनीति से बाहर नहीं निकल पा रहे है।

मोदी सरकार के काम नहीं देख रहे हैं। डोटासरा तो लगातार बिना बॉल के फुटबॉल खेल रहे हैं। उन्हें पता ही नहीं रहता कि वो क्या कहते हैं। कहा कि पहले भारत की प्रतिभाएं देश से पलायन करती थी और दूसरे देशों में जाकर वहां की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करती थी। मोदी ने कम इन इंडिया, मेक इन इंडिया की दिशा में प्रयास किए और भारत की प्रतिभाओं को देश में ही अवसर प्रदान करने के प्रयास किए। मोदी गरीबों को घर दे रहे हैं। रोजगार के लिए मुद्रा योजना शुरू की, बेहतर स्वास्थ्य के लिए श्रीअन्न जैसी स्वास्थय वर्धक योजना शुरू कर रहे हैं। शिविर में भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर