त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

विशेष निगरानी रखी जाए

त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश
त्योहारों के दौरान मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई। प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने अधिकारियों को जोखिम आधारित जांच, प्रभावी सैंपलिंग और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश। अधिक मिलावट आशंका वाले खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

जयपुर। त्योहारों के दौरान आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जोखिम आधारित जांच, प्रभावी सैंपलिंग और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राठौड़ ने कहा कि त्योहारों के दौरान जिन खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका अधिक रहती है, उन पर विशेष निगरानी रखी जाए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर मिलावटी अथवा असुरक्षित खाद्य पदार्थ मिलने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करें। सैंपल लेने के बाद उनकी जांच भी निर्धारित समय में पूरी की जाए, ताकि मिलावट पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई में देरी हो। बिना पर्ची वाली दवाओं की भी होगी सैंपलिंग बैठक में बाजार में बिना डॉक्टर की पर्ची के मिलने वाली ओटीसी दवाओं की नियमित सैंपलिंग और जांच को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

राठौड़ ने कहा कि निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप नहीं मिलने वाली दवाओं के मामले में तत्काल जांच और कानूनी कार्रवाई की जाए तथा संबंधित पक्ष की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने खाद्य एवं औषधि सुरक्षा से जुड़े मामलों में सैंपलिंग, जांच, जिम्मेदारी तय करने, कानूनी कार्रवाई और न्यायालय में पैरवी तक पूरी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। लंबित मामलों में आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य समय पर उपलब्ध कराने को भी कहा गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत