सरकार के सख्त निर्देश : नगरीय क्षेत्रों की सभी सड़कें 31 मार्च 2026 तक हर हाल में बनकर तैयार हों, सड़क की साइट पर ठेकेदार के साथ अधिकारी का भी लिखा जाएगा नाम

सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की गंभीरता

सरकार के सख्त निर्देश : नगरीय क्षेत्रों की सभी सड़कें 31 मार्च 2026 तक हर हाल में बनकर तैयार हों, सड़क की साइट पर ठेकेदार के साथ अधिकारी का भी लिखा जाएगा नाम

राज्य सरकार ने नगरीय क्षेत्रों की सड़कों के नवीनीकरण कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में चल रहे सड़क नवीनीकरण एवं मरम्मत कार्य 31 मार्च, 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं, इसमें किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जयपुर। राज्य सरकार ने नगरीय क्षेत्रों की सड़कों के नवीनीकरण कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में चल रहे सड़क नवीनीकरण एवं मरम्मत कार्य 31 मार्च, 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं, इसमें किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक निर्माण स्थल पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं संवेदकों के नाम, कार्य की लागत राशि, स्वीकृत समयावधि और संपर्क जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाएगी। इसका उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और आमजन को यह सुविधा देना है कि किसी भी असुविधा की स्थिति में वे सीधे जिम्मेदार अधिकारी से संपर्क कर सकें।

सरकार ने कहा है कि सड़कों की गुणवत्ता, मजबूती और यातायात की सुगमता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। निकाय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग के साथ कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह कदम नगरीय बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की गंभीरता को दर्शाता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना