केन्द्रीय सहकारी बैंकों को शत प्रतिशत वसूली करने के सख्त निर्देश दिए

राज्य के केन्द्रीय सहकारी बैंकों की समीक्षा बैठक

केन्द्रीय सहकारी बैंकों को शत प्रतिशत वसूली करने के सख्त निर्देश दिए

कम लागत की कासां अमानतों के लिए 40% का मानक स्तर अर्जित करने व अमानतो में लक्ष्यों के अनुरूप वृद्धि के निर्देश प्रदान किए गए

जयपुर। शासन सचिव सहकारिता एवं प्रशासक, राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) मंजू राजपाल की अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य के केन्द्रीय सहकारी बैंको के प्रबंध निदेशकगणों के साथ बैंक की ऋण वितरण, वसूली, पैक्स कंप्यूटराइजेशन की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में केन्द्रीय सहकारी बैंकों की गत 3 वर्षों की वसूली कार्यवाही, अवधिपार व ऋण वितरण की समीक्षा कर शत प्रतिशत वसूली करने के सख्त निर्देश दिए गए। पैक्स कम्प्यूटराईजेशन योजना में दिनांक 31-03-2025 तक सभी पैक्स को कम्प्यूटरीकृत करने के लिए उप रजिस्ट्रार, अंकेक्षक, बैंक व पैक्स स्टाफ के मध्य समन्वय कर शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए गए। कम लागत की कासां अमानतों के लिए 40% का मानक स्तर अर्जित करने व अमानतो में लक्ष्यों के अनुरूप वृद्धि के निर्देश प्रदान किए गए। 

राजस्थान सरकार की राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना एवं बजट घोषणा के बिन्दु संख्य 127 एवं 128 पर घोषित दीर्घकालीन कृषि एवं अकृषि ऋण योजना में कमश: 7% एवं 5% ब्याज अनुदान के दृष्टिगत अधिकाधिक ग्रामीणों को लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किए गए। अंत में संजय पाठक प्रबन्ध निदेशक शीर्ष सहकारी बैंक द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे