करणी सेना के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता: दो मांगों पर सहमति, आंदोलन में मृतक आश्रित को नौकरी-मुआवजे पर बात, पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई जांच के बाद

वार्ता के बाद विरोध प्रदर्शन फिलहाल स्थगित

करणी सेना के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता: दो मांगों पर सहमति, आंदोलन में मृतक आश्रित को नौकरी-मुआवजे पर बात, पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई जांच के बाद
जयपुर में यूजीसी विरोध प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारी की मृत्यु के बाद उपजा तनाव बातचीत के बाद कम हुआ है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और करणी सेना प्रमुख महिपाल सिंह मकराना के बीच वार्ता के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा तथा नौकरी के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।

जयपुर। करणी सेना के यूजीसी आंदोलन के दौरान एक आंदोलनकारी की मौत के बाद गरमाया माहौल अब बातचीत तक पहुंच गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बुधवार को करणी सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना सहित उनके प्रतिनिधिमंडल को अपने आवास पर बुलाकर बातचीत की। वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुश दाधीच भी मौजूद रहे। बातचीत में मकराना ने तीन मांगे रखी। जिनमें से दो मांगों पर सहमति बनती दिख रही है। हालांकि इसे लेकर अभी स्पष्टत: दोनों पक्षों की ओर से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों को 21 लाख रुपए सामाजिक स्तर पर एकत्रित कर दिए जाएंगे। साथ ही आश्रित को संविदा पर नौकरी सरकार देगी। पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अभी सहमति नहीं बनी है। हालांकि मदन राठौड़ और मुकेश दाधीच ने उन्हें आश्वासन दिया है कि आगामी तीन दिन में मामले की पूरी जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी अधिकारी दोषी पाया गया, उस पर सेवा नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

आन्दोलन स्थगित, समाप्त नहीं किया: मकराना

श्रीराजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा है कि हमारी सरकार से कोई लड़ाई नहीं हैं, लेकिन जब तक दोषि पुलिस अधिकारियों को निलम्बित नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हमने सरकार को पांच दिन का समय दिया है। यूजीसी की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मीडिया को बताया कि आंदोलन के दौरान शहीद हुए युवक के परिजनों को नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग स्वीकार होने पर हमने फिलहाल अपना आन्दोलन स्थगित किया है, लेकिन समाप्त नहीं किया है।  

न्योचित मांगों को पूरी किया जाएगा

Read More राजस्थान में निजी बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल : ऑनलाइन बुकिंग भी बंद, 25-30 हजार बसों के पहिए थमेंगे

ये आखिर जाएंगे कहां, सब अपने ही लोग हैं। वे हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। सबक किसे सिखाएंगे। खुद को ही सबक मिलेगा। जहां तक करणी सेना की मांगों का सवाल है इन्होंने अपनी तीन मांगों को रखा है। उन पर सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार कर रही है। जो भी न्योचित मांग होगी उसे पूरा किया जाएगा। 

Read More आजाद की साइकिल को म्यूजियम में प्रदर्शित करने की मांग, दिया कुमारी को सौपा ज्ञापन

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया