राजस्थान में तंबाकू और पान मसाला पर टैक्स बदला, 1 फरवरी से लागू होंगे नए नियम

बीड़ी को 9 प्रतिशत जीएसटी वाली सूची में शामिल

राजस्थान में तंबाकू और पान मसाला पर टैक्स बदला, 1 फरवरी से लागू होंगे नए नियम

राजस्थान सरकार ने तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट और पान मसाला जैसे उत्पादों पर लगने वाले जीएसटी टैक्स में बदलाव किया। वित्त विभाग ने इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी की है। ये नए नियम 1 फरवरी 2026 से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगे।

जयपुर। राजस्थान सरकार ने तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट और पान मसाला जैसे उत्पादों पर लगने वाले जीएसटी टैक्स में बदलाव किया है। वित्त विभाग ने इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी की है। ये नए नियम 1 फरवरी 2026 से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगे। सरकार ने जीएसटी की अलग-अलग सूचियों में संशोधन किया है। अब बीड़ी को 9 प्रतिशत जीएसटी वाली सूची में शामिल किया गया है। वहीं पान मसाला, कच्चा तंबाकू, सिगरेट, सिगार और अन्य तंबाकू उत्पादों को 20 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में रखा गया है।

इसके अलावा बिना जलाए सेवन किए जाने वाले तंबाकू और निकोटिन वाले उत्पाद भी अब इसी श्रेणी में आएंगे। सरकार ने 14 प्रतिशत जीएसटी वाली सूची को पूरी तरह खत्म कर दिया है, जिससे संबंधित वस्तुओं पर अब नई दरें लागू होंगी। इस बदलाव से तंबाकू और उससे जुड़े उत्पादों पर टैक्स व्यवस्था और स्पष्ट होगी। राज्य सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य तंबाकू उत्पादों पर सख्ती करना और कर प्रणाली को सरल बनाना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका