शिक्षकों को मिलने लगा वेतन, जारी होने लगे आदेश

शिक्षकों को नियमित श्रृंखला का वेतन नहीं मिल रहा था

शिक्षकों को मिलने लगा वेतन, जारी होने लगे आदेश
विभाग ने कदम उठाए और नियमितीकरण करने की कवायद भी शुरू हुई। इसके तहत स्थायीकरण न होने पर भी वेतन नियमितीकरण करने के संबंध में डीईओ एलीमेंट्री चितौड़गढ़ ने आदेश जारी कर दिए है।

जयपुर। प्रदेश के शिक्षकों को अब वेतन मिलने लगा है, क्योंकि शिक्षा विभाग के डीईओ कार्यालय से अलग-अलग आदेश जारी करने शुरू कर दिए हैं, जिसका फायदा शिक्षकों को मिलेगा। इससे पहले नियमितिकरण के चलते शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है। इस मुद्दे को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया और ‘नियमितिकरण के अभाव में 12 हजार शिक्षकों को नहीं मिल रहा नियमित श्रृंखला का वेतन’ नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की है। 

इसके बाद विभाग ने कदम उठाए और नियमितीकरण करने की कवायद भी शुरू हुई। इसके तहत स्थायीकरण न होने पर भी वेतन नियमितीकरण करने के संबंध में डीईओ एलीमेंट्री चितौड़गढ़ ने आदेश जारी कर दिए है। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने कहा कि नियमितिकरण के अभाव में 12 हजार शिक्षकों को नियमित श्रृंखला का वेतन नहीं मिल रहा था।

 

Tags: order

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सलमान खान की आवाज में रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’, चित्रांगदा सिंह के साथ दिखी शानदार केमिस्ट्री सलमान खान की आवाज में रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’, चित्रांगदा सिंह के साथ दिखी शानदार केमिस्ट्री
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीज...
असर खबर का : बाजारों में खाली स्थान पर हो अस्थायी पार्किंग
voice of youth : हुनरमंद युवा के सामने रोजगार की कमी नहीं, कौशल बनेगा कमाई का सबसे बड़ा जरिया
तीन बार सीपीआर दिया, तब लौटी प्रसूता की धड़कनें, पांचवें दिन भी वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही पुष्पा
अखाड़े में गूंजा पहलवानों का दमखम, चंबल के दंगल में दिखी अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा
असर खबर का : जिम्मेदारों ने ली सुध, अधूरे नाले का निर्माण कार्य शुरू
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज बजेगा बिगुल: खड़गे एवं राहुल आज करेंगे इंसाफ रैली को संबोधित, SIR सहित इन मुद्दों पर विपक्ष को घेरने की तैयारी