जयपुर एयरपोर्ट पर बैगेज बैल्ट में तकनीकी खराबी, यात्रियों को चैक-इन में हो रही देरी

जल्द ही स्थिति सामान्य करने के प्रयास

जयपुर एयरपोर्ट पर बैगेज बैल्ट में तकनीकी खराबी, यात्रियों को चैक-इन में हो रही देरी

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के डिपार्चर एरिया में बैगेज बैल्ट में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार से बैल्ट आंशिक रूप से प्रभावित है, जिसके कारण चैक-इन बैगेज हैंडलिंग की गति धीमी पड़ी हुई है।

जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के डिपार्चर एरिया में बैगेज बैल्ट में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार से बैल्ट आंशिक रूप से प्रभावित है, जिसके कारण चैक-इन बैगेज हैंडलिंग की गति धीमी पड़ी हुई है। हालांकि इस खराबी का फ्लाइट संचालन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है, लेकिन यात्रियों को चैक-इन काउंटर्स पर सामान्य से अधिक समय लग रहा है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने इस स्थिति को लेकर एडवाइजरी जारी की है और यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचे ताकि चैक-इन की प्रक्रिया में होने वाली देरी से बचा जा सके। प्रशासन का कहना है कि तकनीकी टीम बैल्ट की खराबी को दूर करने में जुटी है और जल्द ही स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे