कोलकाता से जबलपुर जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, जयपुर में कराई लैंडिंग

रास्ते में पायलट को इसमें तकनीकी खराबी का पता लगा।

कोलकाता से जबलपुर जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, जयपुर में कराई लैंडिंग

विमान में 25 यात्री सवार थे।

जयपुर। कोलकाता से जबलपुर जा रही फ्लाइट में गुरुवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस पर पायलट ने विमान को सुरक्षित तरीके से जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई।


मामला स्पाइसजेट की कोलकाता से जबलपुर जाने वाली फ्लाइट का है। यह फ्लाइट गुरुवार को कोलकाता से सुबह जबलपुर के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान रास्ते में पायलट को इसमें तकनीकी खराबी का पता लगा। इस पर पायलट विमान को लेकर सुबह 10.10 बजे जयपुर एयरपोर्ट आ गया और सुरक्षित तरीके से लैंडिंग कराई। इस विमान में 25 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच में पता लगा कि विमान के हाइड्रोलिक में तकनीकी खराबी हुई है। यात्रियों को दूसरे विमान से जयपुर से भेजा गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प