फर्म की पैनल्टी रद्द करने के मुद्दे पर मंत्री और विधायक में बहस : 70 लाख की पेनल्टी थी उसको क्यों किया गया रद्द?

व्यक्ति विशेष के खिलाफ दोषरोपण नहीं होना चाहिए

फर्म की पैनल्टी रद्द करने के मुद्दे पर मंत्री और विधायक में बहस : 70 लाख की पेनल्टी थी उसको क्यों किया गया रद्द?

इस पर पूरक प्रश्न करते हुए भीमराज भाटी ने कहा कि मैने विभाग को 25 दिसम्बर 2024 को पत्र लिखा, जबकि पत्र 9 जनवरी को मिला।

जयपुर। एक फर्म की पैनल्टी रद्द करने के मुद्दे पर गुरुवार को विधानसभा में मंत्री संजय शर्मा और विधायक भीमराज भाटी के बीच जमकर बहस हुई। प्रश्नकाल में विधायक भीमराज भाटी ने प्रश्न उठाकर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल जयपुर द्वारा प्राप्त पत्र पर कार्यवाही को लेकर प्रश्न किया। मंत्री संजय शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि 9 जनवरी को पत्र मिला उसके बाद कार्यवाही की गई। इस पर पूरक प्रश्न करते हुए भीमराज भाटी ने कहा कि मैने विभाग को 25 दिसम्बर 2024 को पत्र लिखा, जबकि पत्र 9 जनवरी को मिला।

इतना समय कैसे लगा और जिस फर्म के खिलाफ 70 लाख की पेनल्टी थी उसको रद्द क्यों किया गया ? वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि अब तक पेनल्टी रद्द नहीं की गई है यह बरकरार है। जहां तक आप कह रहे हैं आपको किसी फर्म से दिक्कत है उसका आप नाम क्यों नहीं लेते। इस पर विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि भैरवा टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज है वह मैं नाम ले लेता हूं। इसके बाद मुख्य सचेतक गर्ग ने कहा कि यह नियमों के विपरीत है। आप किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ दोषरोपण नहीं होना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प