विभाग का एक्शन, नकली खाद बेचने वाली सहकारी समितियों पर होगी कार्रवाई

फसलों और आजीविका को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया

विभाग का एक्शन, नकली खाद बेचने वाली सहकारी समितियों पर होगी कार्रवाई
किसानों को नकली खाद बेचने वाली क्रय विक्रय सहकारी समितियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

जयपुर। किसानों को नकली खाद बेचने वाली क्रय विक्रय सहकारी समितियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सहकारिता विभाग ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सहकारी समितियों के माध्यम से केवल सरकारी खाद की बिक्री सुनिश्चित की जाए। साथ ही, निजी कंपनियों से मिलीभगत कर नकली खाद बेचने वाली समितियों पर कठोर नजर रखी जाए।

हाल ही में कृषि मंत्री के नेतृत्व में नकली खाद बनाने वाली कई फैक्ट्री पर छापा मारा गया था, जिससे यह खुलासा हुआ कि प्रदेश में कई सहकारी समितियां नकली खाद की बिक्री में शामिल हैं। सहकारिता मंत्री ने इसे गंभीर मुद्दा मानते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया है।
 
विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि नकली खाद के निर्माण और बिक्री की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए नियमित जांच की जाए। किसानों की फसलों और आजीविका को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। नकली खाद की बिक्री में लिप्त पाए जाने पर संबंधित समितियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत