छात्रा के अपहरण का प्रयास करने वाले चालक ने पहचान छिपाने के लिए बदला ऑटो का हुलिया

600 ऑटो रिक्शा चालकों से पूछताछ, 200 सीसीटीवी खंगाले

छात्रा के अपहरण का प्रयास करने वाले चालक ने पहचान छिपाने के लिए बदला ऑटो का हुलिया
छात्रा ने चलते ऑटो से कूदकर बचने का प्रयास किया तो वह गिरकर गंभीर चोटिल हो गई। छात्रा 10 दिन से आईसीयू में भर्ती है।

जयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा को जीवन और मृत्यु के बीच पहुंचाने वाले ऑटो चालक को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अकेली छात्रा को देख अपहरण प्रयास किया था। छात्रा ने चलते ऑटो से कूदकर बचने का प्रयास किया तो वह गिरकर गंभीर चोटिल हो गई। छात्रा 10 दिन से आईसीयू में भर्ती है।

पुलिस ने वारदात करने वाले ऑटो रिक्शा चालक की तलाश में करीब 600 ऑटो रिक्शा चालकों से दिनरात पूछताछ की। इसके अलावा 200 सीसीटीवी कैमरे देखने से ऑटो चालक की पहचान की गई। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए ऑटो रिक्शा का हुलिया बदल दिया। प्रयुक्त ऑटो बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित विक्रम उर्फ प्यारी (30) मलारना डूंगर सवाई माधोपुर हाल वाटिका रोड डेयरी योजना सांगानेर सदर का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि एक अगस्त 2024 को परिवादी राधेश्याम निवासी पार्श्वनाथ कॉलोनी वाटिका रोड सांगानेर ने रिपोर्ट दी कि मेरी बेटी अल्का गोस्वामी कोचिंग से घर आ रही थी। रास्ते में बारह मील से ऑटो में बैठी थी। जिसे रात करीब पौने आठ बजे ऑटो वाले ने तय की गई जगह पर नहीं उतारा। उसे जबरदस्ती आगे ले जाकर चलती गाड़ी में से गिराया जिससे लड़की के सिर में गम्भीर चोट आई है। उसे जीवन रेखा हॉस्पीटल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गम्भीर है। 

ऐसे की थी वारदात
सीआई पूनम चौधरी ने बताया कि स्प्रिंग बोर्ड एकेडमी गोपालपुरा बाईपास में प्रतियोगी परीक्षा (आरएएस) की तैयारी करने वाली छात्रा कोचिंग में पढ़ाई कर रात करीब साढ़े आठ बजे घर लौटने के लिए 12 मील से वाटिका रोड सहभागिता मोड़ पर अपने घर जाने के लिए ऑटोरिक्शा में बैठ गई। इस रिक्शे में पूर्व से एक सवारी और बैठी हुई थी जो छात्रा को उतरने से पूर्व कल्लावाला स्टेण्ड पर उतर गई। छात्रा को अकेली देखकर ऑटोचालक ने गलत मंशा रखते हुए छात्रा को उसके घर के पास वाले मोड पर उतारने के लिए ऑटोरिक्शा नहीं रोका जबकि छात्रा ऑटो रिक्शा को रुकवाने के लिए चिल्लाती रही। चालक छात्रा का अपहरण कर ले जाने लगा। जब चालक ने ऑटो नहीं रोका तो छात्रा अपने बचाव के लिए चलते ऑटो रिक्शा में से कूद गई। ऑटो चालक फरार हो गया।  

400 रिक्शों की लिस्ट की तैयार
डीसीपी आनंद ने बताया कि घटनास्थल के आस पास लोगों से पूछताछ की गई, सीसीटीवी खंगाले। ऑटोरिक्शा का हुलिया तय कर घायल छात्रा के कोचिंग से घर तक के रास्ते में लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरे चैक किए। ऑटो रिक्शा हुलिए के आधार पर 400 ऑटो रिक्शों की लिस्ट तैयार की गई। इसके बाद आरोपी विक्रम को पकड़ लिया। आरोपी ने रिक्शे के पीछे लगा कम्पनी का ऐड वाला पर्दा बदल दिया, मडगार्ड व बम्पर बदल लिया। 

Read More हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन

गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती
घायल छात्रा को बेहोशी की हालत में प्रतापनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है और उसकी स्थिति लगभग कोमा में है।

Read More उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ

Tags: kidnap

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम