प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त : तापमान में बेतहाशा बढ़ोतरी, आग उगलने लगी गर्मी

मेघगर्जन के साथ आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त : तापमान में बेतहाशा बढ़ोतरी, आग उगलने लगी गर्मी

आगामी 3-4 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने व तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से तापमान में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। लू और भीषण गर्मी के कारण आसमान से मानो आग बरस रही है। राजधानी जयपुर में भी कमोबेश यही हाल है। आज भी गर्मी के तेवर जयपुर सहित अधिकांश जिलों में तीखे बने हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 3 दिन (15,16 और 17 मई) को श्रीगंगानगर और बीकानेर में हीटवेव (लू) चलेगी, जबकि 17 मई को एक बार फिर से जयपुर, भरतपुर और उदयपुर संभाग के 12 जिलों में आंधी-बारिश होने की संभावना है। 

वहीं इससे पहले राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में आंधी चली। पाकिस्तान बॉर्डर के पास बीकानेर, गंगानगर के एरिया में तेज अंधड़ आने से आसमान में धूल का गुबार छा गया। जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में दिन में तेज गर्मी रही। इन शहरों का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर दर्ज हुआ। आज बीकानेर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना है। 

आगामी 3-4 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने व तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। बीकानेर, गंगानगर जिलों में 15-17 मई को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में अधि. तापमान 42-44 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। राज्य में 16 मई से ज्यादातर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व कोटा, उदयपुर संभाग में छुटपुट स्थानों पर दोपहर बाद मेघगर्जन होने की संभावना है।

 

Read More महिला से छेड़छाड़ पर अशोक गहलोत का सरकार पर हमला : राजस्थान में बेटियां असुरक्षित, बोले- सरकार व पुलिस प्रशासन मूकदर्शक

Tags: Weather

Post Comment

Comment List

Latest News

मल्लिकार्जुन खड़गे का जयंती पर अंबेडकर को नमन : उनके सिद्धांतों के लिए अडिग रहने का आह्वान, बोले- आज उनके द्वारा स्थापित सिद्धांतों को संरक्षित रखने की चुनौती मल्लिकार्जुन खड़गे का जयंती पर अंबेडकर को नमन : उनके सिद्धांतों के लिए अडिग रहने का आह्वान, बोले- आज उनके द्वारा स्थापित सिद्धांतों को संरक्षित रखने की चुनौती
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि संविधान के मूल्यों—स्वतंत्रता,...
अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म