मीट इन इंडिया कॉन्क्लेव का उद्घाटन समारोह, दीया कुमारी ने कहा- राजस्थान एक कान्फ्रेंस डेस्टिनेशन के रुप में हो रहा है खड़ा

कॉन्सर्ट टूरिज्म  फैसेलिटीज भी राजस्थान में ज्यादा जगह क्रिएट करेंगे

मीट इन इंडिया कॉन्क्लेव का उद्घाटन समारोह, दीया कुमारी ने कहा- राजस्थान एक कान्फ्रेंस डेस्टिनेशन के रुप में हो रहा है खड़ा
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम है कि पहले मेड इन इंडिया हुआ

जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम है कि पहले मेड इन इंडिया हुआ, अब मीट इन इंडिया हो रहा है और राजस्थान एक कॉन्फ्रेंस डेस्टिनेशन के रूप में खड़ा हो रहा है तथा अब यह राज्य केवल घूमने-फिरने की जगह , बल्कि अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, बिजनेस मीटिंग्स, सांस्कृतिक मेलों और वैश्विक आयोजनों के लिए भी एक आदर्श गंतव्य बनता जा रहा है। कुमारी रविवार को यहां केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय, राजस्थान पर्यटन विभाग एवं फिक्की के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'दी ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार के 14वें संस्करण के तहत 'मीट इन इंडिया कॉन्क्लेव के उद्घाटन समारोह में बोल रही थी। 

उन्होंने राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र की अपार संभावनाओं एवं इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराते हुए कहा कि आज राजस्थान केवल अपने भव्य किलों और महलों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी सदियों पुरानी शिल्पकला, भावपूर्ण लोकसंगीत, कालातीत वास्तुकला और जीवंत सांस्कृतिक परंपराओं के साथ ग्रामीण पर्यटन और यहां की हॉस्पिटैलिटी के लिए भी जाना जाता है। 

उन्होंने कहा कि राजस्थान कॉन्फ्रेंस और इवेंट्स के लिए भी नंबर वन होने वाला है। उन्होंने मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह उनकी दूरदृष्टि का परिणाम है कि पहले मेड इन इंडिया हुआ, अब मीट इन इंडिया हो रहा है। राजस्थान एक कॉन्फ्रेंस डेस्टिनेशन के रूप में खड़ा हो रहा है। बहुत जल्द राजस्थान मंडपम शुरू होने जा रहा है। कॉन्सर्ट टूरिज्म  फैसेलिटीज भी राजस्थान में ज्यादा जगह क्रिएट करेंगे, इसके लिए और अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर राजस्थान में बनने जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान वैश्विक मानचित्र पर एक विशिष्ट स्थान रखता है। यह प्रदेश अब कॉन्सर्ट पर्यटन के क्षेत्र में भी तेजी से उभर रहा है जो निवेश एवं साझेदारियों के नए द्वार खोल रहा है।

उन्होंने कहा कि आज का राजस्थान एक ओर जहां अपनी परंपराओं को सहेजे हुए है वहीं आधुनिक बुनियादी ढांचे और पर्यटन-अनुकूल नीतियों के माध्यम से ग्लोबल टूरिज्म हब बनने की ओर अग्रसर है। यह राज्य अब केवल घूमने-फिरने की जगह नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, बिजनेस मीटिंग्स, सांस्कृतिक मेलों और वैश्विक आयोजनों के लिए भी एक आदर्श गंतव्य बनता जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मिल रहे फंड के लिए उसका आभार जताया और कहा कि इसी को डबल इंजन की सरकार कहते हैं।

Read More अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम भजनलाल का संदेश, कहा- योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश