नए सीएस ने प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों को लेकर ली पहली बैठक, समूचे विश्व में बसे प्रवासी राजस्थानियों को राज्य के विकास से जोड़ने का बनेगा एक महत्वपूर्ण मंच 

तैयारियों को लेकर की व्यवस्थाओं की समीक्षा 

नए सीएस ने प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों को लेकर ली पहली बैठक, समूचे विश्व में बसे प्रवासी राजस्थानियों को राज्य के विकास से जोड़ने का बनेगा एक महत्वपूर्ण मंच 
जयपुर में नए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने 10 दिसंबर को जेईसीसी में होने वाले प्रथम प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। लगभग 4500 प्रतिभागियों की उपस्थिति की संभावना है। कार्यक्रम में 1500 परियोजनाओं वाली कॉफी टेबल बुक व राज्य की 13 नई नीतियाँ लॉन्च होंगी। आठ सेक्टोरल सत्रों की तैयारियों और राइजिंग राजस्थान एमओयू की प्रगति पर भी समीक्षा हुई।

जयपुर। नए मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने प्रथम प्रवासी राजस्थानी दिवस को लेकर शुक्रवार को पहली बैठक ली। उन्होंने 10 दिसम्बर को जेईसीसी में होने वाले कार्यक्रम के लिए सभी विभागों को उच्च स्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समूचे विश्व में बसे प्रवासी राजस्थानियों को राज्य के विकास से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। इस कार्यक्रम में  लगभग 4500 प्रतिभागियों के आने की संभावना है, जिनमें प्रवासी राजस्थानी, उद्योगपति, केन्द्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र में आरआर.जीआईएस 2024 में प्राप्त एमओयूजÞ के आधार पर तैयार कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण किया जाएगा, जिसमें लगभग 1500 परियोजनाओं को शामिल किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानी सम्मान पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसी सत्र में राज्य सरकार की 13 नई नीतियों ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर पॉलिसी, एनआरआर पॉलिसी, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण नीति, एआई-एमएल पॉलिसी, इंडस्ट्रियल पॉलिसी, नई पर्यटन नीति, स्पोर्ट्स पॉलिसी, ग्रीन ग्रोथ क्रेडिट पॉलिसी, ट्री आउटसाइड फोरेस्ट एंड एग्रो फॉरेस्ट्री पॉलिसी, राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी, टेक्निकल स्किल पॉलिसी, सेमीकंडक्टर पॉलिसी तथा एयरो स्पेस एंड डिफेन्स पॉलिसी लॉंच होगी।

तैयारियों को लेकर की व्यवस्थाओं की समीक्षा :

मुख्य सचिव ने सभी आठ सेक्टोरल सत्रों की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की। एनआरआर सत्र में वैश्विक प्रवासी समुदाय की भूमिकाए निवेश और उद्यमिता के अवसरए विकसित राजस्थान -2047 के लिए प्रवासी युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चाएं प्रस्तावित हैं। शिक्षा सत्र में बिट्स पिलानी, आईआईएम उदयपुर, आईआईटी जोधपुर, एमिटी आदि विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ नवाचार, कौशल-विकास और गुणवत्ता शिक्षा की दिशा पर चर्चा करेंगे।

पर्यटन सत्र में सतत् पर्यटन, डिजिटल सुविधाए होटल निवेश, वैश्विक कनेक्टिविटी और राजस्थान को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने के विषयों पर वरिष्ठ उद्योगपतियों और पर्यटन विशेषज्ञों द्वारा विचार रखे जाएंगे।

Read More जयपुर पुलिस का सुरक्षा अभियान तेज : 94 संदिग्ध हिरासत में, 20 वाहन जब्त

आयोजन में प्रमुख रूप से होंगे यह गतिविधियां :

Read More एसएमएस अस्पताल में दो किलो वजनी दुर्लभ छाती के ट्यूमर की सफल सर्जरी, मरीज को मिला नया जीवन

स्वास्थ्य सत्र में भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा अनुसंधान, क्लिनिकल इनोवेशन और प्रवासी चिकित्सकों की भागीदारी पर विभिन्न संस्थानों के वक्ता सुझाव देंगे। उद्योग सत्र में हिंदुस्तान जिंक, वेलस्पन, जेके सीमेंट, एयू स्माल फाइनेंस बैंक, बोरोसिल, टिटागढ़ रेल, श्री सीमेंट, पिरामल तथा जेसीबी इंडिया सहित देश के प्रमुख उद्योग समूह भाग लेंगे। जल संसाधन सत्र में स्वच्छ पेयजल, अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण, शहरी जल संरचना और जल जीवन मिशन से जुड़े विषयों पर प्रस्तुतिया दी जाएंगी। मुख्य सचिव ने विभागवार तैयारियों की प्रगति पर भी विस्तृत समीक्षा की। इससे पहले मुख्य सचिव ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के दौरान किए गए एमओयू की प्रगति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक ली। इस बैठक में बताया गया कि सात लाख करोड़ मूल्य के एमओयू पहले ही धरातल पर उतारे जा चुके हैं, जो कि राजस्थान के मजबूत व्यवसायिक वातावरण और निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। 

Read More अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला : शिक्षा व्यवस्था को तबाह करने का लगाया आरोप, कहा- 8 लाख से अधिक बच्चे छोड़ चुके स्कूल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर
व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस को लेकर परिवहन विभाग की पहल का असर महज 24 घंटे में दिखाई देने लगा। ट्रांसपोर्ट...
परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग