कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की नई कार्यकारिणी इस महीने के अंत तक, दावेदारों के लिए इंटरव्यू 

पीसीसी मुख्यालय में सक्रिय कार्यकर्ताओं के वन टू वन इंटरव्यू हुए

कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की नई कार्यकारिणी इस महीने के अंत तक, दावेदारों के लिए इंटरव्यू 

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान प्रदेश में सक्रिय हुआ। सोशल मीडिया विभाग की नई कार्यकारिणी के लिए पीसीसी मुख्यालय में वन टू वन इंटरव्यू आयोजित किए गए। चयनित पदाधिकारी जिले, ब्लॉक और मंडल स्तर पर नियुक्त होंगे। दिसम्बर में ट्रेनिंग कैंप आयोजित कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। करीब 100 कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी इस महीने के अंत तक गठित की जाएगी।

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस के अग्रिम संगठनों में भी शुरू हुए संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में नई कार्यकारिणी गठन के लिए पीसीसी मुख्यालय में सक्रिय कार्यकर्ताओं के वन टू वन इंटरव्यू हुए। विभाग की नई कार्यकारिणी संभवत: इस महीने के अंत तक जारी कर दी जाएगी। पीसीसी मुख्यालय में दो दिन तक चले अभियान में विभाग चेयरमैन सुमित भगासरा, प्रदेश प्रभारी सौरभ राय और स्टेट कॉर्डिनेटर्स मौजूद रहे।

सुमित भगासरा ने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत रविवार को पीसीसी मुख्यालय पर वन टू वन इंटरव्यू में पूरे राजस्थान से आवेदक आए। अभियान के अंतर्गत प्रदेश, जिला, विधानसभा, ब्लॉक और मंडल स्तर पर सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। जिससे नेतृत्व की बात, नीतियां और संदेश व्यापक स्तर पर कार्यकर्ताओं और आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। अभ्यर्थियों से वन टू वन इंटरव्यू में कांग्रेस की रीति-नीति, संस्कृति, इतिहास और कांग्रेस के देश के नवनिर्माण को लेकर सवाल जवाब किए गए। अभियान के तहत 15 नवंबर तक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे और शॉर्टलिस्ट करके रविवार को बुलाकर इंटरव्यू लिए गए। इस महीने के अंत तक प्रदेश कार्यकारिणी गठित कर ली जाएगी। दूसरे चरण में दिसम्बर के पहले सप्ताह तक ट्रेनिंग कैंप आयोजित कर प्रदेश कार्यकारिणी को ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी में चुने पदाधिकारियों को जिलों का प्रभारी लगाकर जिला और ब्लॉक लेवल पर इंटरव्यू लेंगे और ट्रेनिंग कैंप आयोजित होंगे। अभियान में नए सिरे से कवायद में करीब 100 लोगों की प्रदेश में कार्यकारिणी बनेगी। इसका आगे विस्तार भी किया जाएगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर