जेडीए के रीजन में दोगुनी बढ़ोतरी का प्रस्ताव, 6 जून को होगी  वित्त विभाग के साथ बैठक

प्रस्ताव में विभिन्न संवर्गों में 567 नए पद सृजित किए जाने का सुझाव

जेडीए के रीजन में दोगुनी बढ़ोतरी का प्रस्ताव, 6 जून को होगी  वित्त विभाग के साथ बैठक

जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के रीजन में बड़े विस्तार की योजना पर चर्चा के लिए 6 जून को एक बैठक होगी

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के रीजन में बड़े विस्तार की योजना पर चर्चा के लिए 6 जून को एक बैठक होगी। वित्त सचिव (व्यय) नवीन जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगरीय विकास विभाग (यूडीएच), वित्त विभाग और जेडीए के अधिकारी शामिल होंगे।

प्रस्ताव के अनुसार, जेडीए का रीजन वर्तमान 3000 वर्ग किलोमीटर से बढ़ाकर 6000 वर्ग किलोमीटर किया जाएगा। इसमें 679 नए गांव शामिल किए जाएंगे। इस विस्तार के तहत जेडीए के 10 नए रीजनल ऑफिस खोले जाएंगे, जिनमें प्रत्येक के अधीन 2 से 5 जोन होंगे। मौजूदा 18 जोनों को मिलाकर जेडीए में कुल 29 जोन होंगे।

इस विस्तार को प्रभावी बनाने के लिए जेडीए के कैडर स्ट्रेंथ में भी वृद्धि की जाएगी। प्रस्ताव में विभिन्न संवर्गों में 567 नए पद सृजित किए जाने का सुझाव है। यह प्रस्ताव जेडीए द्वारा यूडीएच को भेजा गया था, जिसे अब वित्त विभाग की स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
यह बैठक जेडीए के कार्यक्षेत्र और प्रशासनिक संरचना में इस ऐतिहासिक बदलाव के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल