भ्रमजाल फैलाने का प्रयास कर वोट लेने की कोशिश को जनता ने नकारा : सरकार बनाने की बात करने वाले दहाई के आंकड़े में भी नहीं पहुंचे, शेखावत ने कहा- झूठ की राजनीति करने वाले लोगों को जनता ने दिया जवाब 

देश में झूठ की राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं

भ्रमजाल फैलाने का प्रयास कर वोट लेने की कोशिश को जनता ने नकारा : सरकार बनाने की बात करने वाले दहाई के आंकड़े में भी नहीं पहुंचे, शेखावत ने कहा- झूठ की राजनीति करने वाले लोगों को जनता ने दिया जवाब 

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि झूठे नैरेटिव गढ़कर, वोट चोरी जैसे अर्थहीन एवं आधारहीन आक्षेप और संवैधानिक संस्थाओं पर अनेक तरह के भ्रमजाल फैलाने का प्रयास करके वोट प्राप्त करने की कोशिश को अब जनता ने नकार दिया है और बिहार चुनाव में यह स्पष्ट हो गया है। शेखावत यहां बिहार चुनाव के नतीजों पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही।

जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि झूठे नैरेटिव गढ़कर, वोट चोरी जैसे अर्थहीन एवं आधारहीन आक्षेप और संवैधानिक संस्थाओं पर अनेक तरह के भ्रमजाल फैलाने का प्रयास करके वोट प्राप्त करने की कोशिश को अब जनता ने नकार दिया है और बिहार चुनाव में यह स्पष्ट हो गया है। शेखावत यहां बिहार चुनाव के नतीजों पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी घटक दलों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी सामूहिक संगठनात्मक शक्ति का परस्पर उपयोग करके चुनाव लड़ा। बिहार के चुनाव में मुख्य मुद्दा जंगल राज बनाम विकासवाद था, इन दोनों के बीच जनता को चुनाव करना था। जनता ने प्रचंड बहुमत एनडीए को देकर यह स्पष्ट संकेत दिया है कि इस देश में अब यदि किसी भी तरह की राजनीति का कोई मुद्दा रहेगा तो वह केवल और केवल विकास-आधारित ही रहेगा।

उन्होंने कहा कि सामान्यत: देश में अनेक ऐसे उदाहरण देखने को मिल सकते हैं जब देश की जनता ने परिवर्तन के लिए घर से बाहर निकलकर औसत से अधिक मतदान किया हो, लेकिन पहली बार देश की जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वाले और झूठ की राजनीति करने वाले लोगों को जवाब देने के लिए औसत से कहीं अधिक लगभग 10 प्रतिशत अधिक मतदान करके, प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए गठबंधन की सरकार बनाकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब देश में झूठ की राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं बचा है।

विपक्ष को लेकर शेखावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और आरजेडी के नेताओं ने जिस तरह से हल्के स्तर पर चुनाव को ले जाने का प्रयास किया और हल्की टिप्पणियां की गई थी। प्रधानमंत्री की माताजी से लेकर छठ मैया तक किसी को भी उन्होंने नहीं बख्शा था। बिहार की जनता ने उसका स्पष्ट जवाब और करारा जवाब दिया है। कांग्रेस का नाम लिए बिना श्री शेखावत ने कहा कि जो सरकार बनाने की बात करते थे, वे दहाई के आंकड़े में भी नहीं पहुंच पाए। यह स्पष्ट हो गया है कि अब देश में केवल और केवल विकास की राजनीति एवं विकास के एजेंडा को ही देश की जनता स्वीकार करने वाली है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी